Nagar Nikay Chunav: पीलीभीत में APP को छोड़ किसी प्रमुख दल का उम्मीदवार तय नहीं, नामांकन प्रक्रिया शुरू
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष और सभासद पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। अब तक यहां आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर प्रमुख दलों की ओर से उम्मीदवार तय नहीं हो सके हैं। ऐसे में दावेदारी में जुटे लोगों के सामने नामांकन पत्र खरीदने को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।
अध्यक्ष और सभासदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 24 अप्रैल तक जारी रहेगी। नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में पीलीभीत नगर पालिका के अलावा नगर पंचायत जहानाबाद, न्यूरिया और नौगवा पकड़िया के लिए नामांकन होंगे।
यह हैं चुनाव में खर्च सीमा
आयोग से मिले निर्देशों के तहत इस बार नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नौ लाख से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे, जबकि नगर पंचायत में यह राशि 2.50 लाख रुपये रखी गई है। इसी तरह से सभासद के प्रत्याशी नगर पालिका क्षेत्र में दो लाख तो नगर पंचायत में 50 हजार रुपये से अधिक खर्च नहीं कर सकेंगे।
इसके साथ ही नामांकन को लेकर धनराशि को भी तय किया गया है। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 500 रुपये नामांकन पत्र का मूल्य रखा गया है। आरक्षित श्रेणी के लिए यह राशि 250 रुपये है। नगर पंचायत में 250 रुपये सामान्य तो 125 रुपये आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रखे गए हैं।
मानत राशि भी निर्धारित
निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए जमानत राशि आठ हजार रुपये रखी गई है जबकि नगर पंचायत के लिए यह राशि पांच हजार रुपये है। इसी तरह से नगर पालिका परिषद के सभासद प्रत्याशी की जमानत राशि दो हजार रुपये है। इतनी ही राशि नगर पंचायत के लिए तय की गई है। नगर पंचायत में सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्रों का मूल्य सौ रुपये रखा गया है।
आरक्षित वर्ग के लिए भी राशि का निर्धारण
निकाय चुनाव लड़ने वाले आरक्षित श्रेणी के लोगों के लिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 250 रुपये है तो जमानत राशि चार हजार रुपये। सदस्य पद के लिए सौ रुपये का नामांकन पत्र और जमानत राशि एक हजार रुपये रखी गई है। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए यही राशि क्रमश: 125 रुपये और जमानत राशि 2500 रुपये रखी गई है। सदस्य पद के लिए यही राशि क्रमश: 50 और जमानत राशि एक हजार रुपये रखी गई है।
बीसलपुर में यहां होंगे नामांकन
बीसलपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के नामांकन एसआरएम इंटर कॉलेज कक्ष संख्या 25 में दाखिल होंगे। सभासदों के नामांकन भी यहीं अलग-अलग कक्ष में दाखिल होंगे। इसके अलावा इसी कॉलेज में नगर पंचायत बरखेड़ा और बिलसंडा के भी नामांकन पत्रों की बिक्री और उनको दाखिल करने की व्यवस्था की गई है। नामांकन 17 से 24 अप्रैल तक प्रतिदिन दिन में 11 बजे से तीन बजे तक होंगे।
पूरनपुर के एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक कार्यालय परिसर में ब्लॉक सभागार से सटे नवीन प्रमुख कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष, ब्लॉक सभागार में नगर पालिका सदस्य वार्ड एक से छह तक एक टेबिल पर, सात से 12 दूसरी टेबिल पर, 13 से 18 वार्ड के तीसरी टेबिल पर, 19 से 25 वार्ड के नामाकंन चौथी टेबिल पर जमा होगा।
25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच दिन में 11 बजे से काम समाप्ति तक होगी। 27 अप्रैल को नामांकन वापसी, 28 अप्रैल को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान और 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां नगर की जीजीआईसी से रवाना होंगी। स्ट्रांग रूम भी जीजीआईसी में बनेगा और मतगणना भी वहीं होगी।
आम आदमी पार्टी ने घोषित किए उम्मीदवार
आप जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि आम आदमी पार्टी पीलीभीत में निकाय की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही हैं। जिसके तहत शीर्ष नेतृत्व ने प्रथम सूची में पीलीभीत के चार निकायों नगरपालिका पीलीभीत से मीरा अग्निहोत्री , नगरपालिका बीसलपुर से अच्छी बी, नगरपंचायत जहानाबाद से डॉ. तौहीद हसन, नगरपंचायत बरखेडा से नन्हे बख्श के नामों को घोषित किया है।