UP Nikay Chunav Result: पीलीभीत में भाजपा की आस्था अग्रवाल जीतीं, बीसलपुर-पूरनपुर में भी खिला 'कमल'
पीलीभीत नगर पालिका में भाजपा की डॉ. आस्था अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। बीसलपुर और पूरनपुर में भी भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव में पीलीभीत जिले की पूरनपुर, पीलीभीत और बीसलपुर में भाजपा ने परचम लहराया है। इसके अलावा नगर पंचायत नौगवा और गुलडिया भिंडारा में भी पदाधिकारी कमल खिलाने में कामयाब रहे। वहीं कलीनगर की सीट कांग्रेस के खाते में गई। इसके अलावा अन्य पंचायतों में निर्दलीय का कब्जा रहा।
शनिवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में दस बजे से ही नगर पंचायतों में तस्वीर साफ होने लगी थी। इसके साथ ही नगर पालिका में भी भाजपा की जीत के कयास शुरू हो गए थे। इसमें पिछली बार पूरनपुर में ही भाजपा की सीट जीती थी। इस बार भी पूरनपुर से उतारे गए नए चेहरे के रूप में शैलेन्द्र गुप्ता जीत गए।
बीसलपुर में पिछली सपा के चेयरमैन थे। इस बार भाजपा की शशि जायसवाल जीत गई। वहीं पीलीभीत नगर पालिका में भाजपा की डॉ. आस्था अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इस सीट पर पहले निर्दलीय विमला जायसवाल जीती थी। जीतने के बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था।
कलीनगर में कांग्रेस की जीत
इसके अलावा नगर पंचायत कलीनगर में कांग्रेस की माया देवी ने जीत दर्ज की है। न्यूरिया से बसपा की रिहाना बेगम जीती। गुलडिया भिंडारा से भाजपा के निशांत प्रताप सिंह और नौगवा पकडिया से संदीप कौर जीती। नगर पंचायत जहानाबाद निर्दलीय ममता, बिलसंडा से निर्दलीय दिनेश गुप्ता, बरखेड़ा से श्याम बिहारी भोजवाल निर्दलीय रूप में चुनाव जीते।
पीलीभीत नगर पालिका : भाजपा- आस्था अग्रवाल, निर्दलीय- विमला जायसवाल, सपा- नसरीन अंसारी, कांग्रेस- कमरूल निशा, निर्दलीय- प्रियंका कौशिक, बसपा- उर्मिला गौतम, निर्दलीय- आकांक्षा अग्रवाल, आदि।
पूरनपुर नगर पालिका : भाजपा- शैलेंद्र गुप्ता, निर्दलीय- प्रदीप जायसवाल, कांग्रेस- मुन्ने मियां अंजाना, सपा-मुजफ्फर हुसैन उर्फ हाजी लाडले आदि।
बीसलपुर नगर पालिका : भाजपा- शशि जायसवाल, सपा- शबनम बेगम, बसपा- सलमा बेगम, कांग्रेस- अंजुम परवीन, निर्दलीय- रेहाना बेगम, निर्दलीय- मीतू जायसवाल आदि।