फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Election 2022 Pilibhit tharu voters reach booth by boat for voting

UP Election 2022: पीलीभीत जिले में वोट देने के लिए नाव से नदी पार कर पहुंचे थारू परिवार

Wed, 23 Feb 2022 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Feb 2022 05:33 PM IST
सार

बुधवार को सुबह से वोट डालने के लिए आने वाले इन परिवारों की भीड़ नदी पर देखने को मिली। पुरुषों के साथ महिलाएं और युवा भी पीछे हटते दिखाई नहीं दिए। राधे राना ने बताया कि हर बार उम्मीदों को आगे रखकर वोट जरूर करते हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022 Pilibhit tharu voters reach booth by boat for voting
पीलीभीत में नाव से पहुंचे मतदान करने - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भागीदारी वोटर के लिए जरूरी है, लेकिन लंबी दूरी और उसमें भी कई समस्याओं के आड़े आने के बाजवूद वोट डालने का उत्साह पीलीभीत के थारू परिवारों से ही सीखा जा सकता है।

विज्ञापन


दरअसल कलीनगर तहसील में ढकिया ताल्लुके महाराजपुर के मौजा गोरख डिब्बी और थारू पटटी में करीब 170 परिवार रहते हैं। इनमें वोटरों की संख्या भी पांच सौ के करीब है। वोट डालने के लिए गांव से सात किमी की दूरी तय कर नदी पर आना पड़ता है।
विज्ञापन


नाव से नदी को पार कर फिर तीन किमी की दूरी तय कर नगरिया खुर्द और रमनगरा क्षेत्र के बूथों पर आकर वोट डाल पाते हैं। बुधवार को सुबह से वोट डालने के लिए आने वाले इन परिवारों की भीड़ नदी पर देखने को मिली। पुरुषों के साथ महिलाएं और युवा भी पीछे हटते दिखाई नहीं दिए। राधे राना ने बताया कि हर बार उम्मीदों को आगे रखकर वोट जरूर करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed