फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Up Board

इंटर में पलक और हाईस्कूल में अनुज जिला टॉपर

Sun, 19 Jun 2022 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Up Board
हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने परिजन के साथ प्रसन्न मुद्रा में बीसलपुर के सरस्वत? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की पलक वर्मा ने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिला टॉप किया तो हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के अनुज गंगवार 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉपर बने। जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 88.26 और इंटरमीडिएट का 84.39 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

---
हाईस्कूल : अभय और संतोष दूसरे स्थान पर
हाईस्कूल के परिणाम में बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का दबदबा रहा। टॉप टेन सूची में टॉप तीन स्थानों पर यहीं के छात्रों ने जगह बनाने में सफलता हासिल की। 94.5 प्रतिशत अंकों के साथ अनुज गंगवार जिला टॉपर बने तो दूसरे नंबर पर संयुक्त रूप से इसी कॉलेज के दो छात्र क्रमश: 94.17 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए अभय गंगवार और संतोष कुमार दूसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर भी संयुक्त रूप से दो छात्रों ने जगह बनाई है। ये भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के रहे। अभिषेक गंगवार और ऋषभ गंगवार ने एक समान 93.83 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए ये मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल में इस बार जिले में 21593 विद्यार्थी पंजीकृत थे जिसमें 12235 छात्र और 9358 छात्राएं हैं। कुल 19628 ने परीक्षा दी थी। इसमें 9255 छात्र सफल हुए तो सफल होने वाली छात्राओं की संख्या 8069 रही। जिले में कुल 17324 विद्यार्थी पास हुए। हाईस्कूल में ओवरऑल रिजल्ट 88.26 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों की संख्या 84.52 फीसदी के मुकाबले छात्राओं की संख्या 92.58 प्रतिशत रही। वर्ष 2019-20 शैक्षिक सत्र के परिणाम से तुलना करें तो परिणाम इस बार ज्यादा बेहतर रहा है। वर्ष 2019-20 में जिले में 80.31 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे जबकि इस बार 7.95 प्रतिशत ज्यादा विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। इंटरमीडिएट की तरह हाईस्कूल में भी राजकीय कॉलेजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। टॉप टेन सूची में कोई भी विद्यार्थी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सका।
-
इंटर : शिवम को मिला दूसरा स्थान
इंटर में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की पलक वर्मा ने कामयाबी का शिखर छुआ, उन्होंने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया है। इंटर की टॉप टेन सूची में 15 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर के 11 विद्यार्थी शामिल हैं। बीसलपुर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के शिवम गंगवार ने 90.40 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है तो तीसरे स्थान पर डॉ. गंगाराम मेमोरियल इंटर कॉलेज बिलसंडा के आशीष सिंह रहे हैं। उन्होंने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। इस बार जिले में कुल 84.39 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि पिछले साल पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 83.45 रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार 0.94 फीसदी ज्यादा विद्यार्थयों ने सफलता हासिल की है।
जिले में कुल 18567 विद्याथी पंजीकृत थे जिसमें छात्रों की संख्या 10839 थी और छात्राओं की संख्या 7728 । कुल 17121 विद्यार्थियों ने परीक्षा थी दी। सफलता हासिल करने के आंकड़ों को देखे तो कुल 14449 विद्यार्थी पास हुए जिसमें छात्रों की संख्या 7979 और छात्राओं की 6470 रही। यानी 80.19 प्रतिशत छात्र और 90.22 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। बता दें कि जिले में वित्तविहीन कॉलेज 120, राजकीय कॉलेज 28 और अनुदानित कॉलेज 22 हैं। राजकीय कॉलेजों ने इस बार भी निराश किया। शहर का सबसे पुराना कॉलेज ड्रमंड कॉलेज का कोई भी छात्र जिले की टॉप टेन में जगह नहीं बना पाया।
--
आईएएस बनना चाहती है पलक
पूरनपुर। मां, इस शब्द में दुनिया भर की ताकत समाई है। औलाद को कामयाब बनाने के लिए हर चुनौती से लड़ जाती है। इंटरमीडिएट में जिला टॉप करने वाली पलक वर्मा पर ये लाइनें सटीक बैठती हैं। फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पिता की मौत के बाद उनकी मां ने हर चुनौती से निपटते हुए बेटी को पढ़ाया और इस मुकाम पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पलक अब एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती है।
मोहल्ला साहूकारा निवासी पलक वर्मा ने 90.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। पिता आशाराम वर्मा परिवार के साथ किराये के घर में रहकर फेरी लगाकर बर्तन बिक्री कर परिवार का पालन पोषण करते थे। परिवार में दो पुत्रियां और पत्नी है। पलक की मां लता वर्मा बताती हैं कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। वर्ष 2008 में अचानक पति की दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। बड़ी पुत्री के सहयोग से जब तक उनको डॉक्टर के पास ले गए। इससे पहले उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत पर परिवार पर भारी संकट आ गया। बड़ी पुत्री रजनी की शादी की चिंता थी। अपने को संभालते हुए दोनों पुत्रियों को संभाला। बड़ी पुत्री रजनी परिवार को चलाने को एक छोटे से प्राइवेट स्कूल में नौकरी करने लगी। उसके मामूली वेतन से परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा था। पुत्री से घर-घर जाकर बच्चों को कोचिंग पढ़ाना शुरू की। बाद में उसकी विवाह किया। रजनी के ससुराल वालों के सहयोग से ही परिवार के पालन पोषण के साथ पलक की पढ़ाई हुई। पलक ने भी एकाग्र मन से पढ़ाई पर ध्यान दिया और आज जिला टॉपर है। उन्हें उस पर फक्र है।
--
हाईस्कूल : जिला टॉपर अनुज का सपना, आईएएस बनना
बीसलपुर (पीलीभीत)। एसबीएम इंटर कॉलेज के कक्षा 10 के छात्र अनुज गंगवार ने 94 .50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बरेली के गांव आदीनापुर निवासी किसान राम कुमार का बेटा अनुज आईएएस बनना चाहता है।

अनुज कहते हैं कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की, रोजाना नए लक्ष्य बनाए और उनको पाने के लिए कड़ी मेहनत की। उसी का नतीजा है कि आज वह जिला टॉपर है। उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अनुज ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन औसतन चौदह घंटे पढ़ाई की। स्कूल के बाद घर पर सेल्फ स्टडी पर फोकस किया। ऑनलाइन एजूकेशनल चैनलों की भी मदद ली। वह सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिर्फ जरूरी चीजों के लिए। अनुज बताते हैं कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम जरूरी है। इसके बिना सफलता नहीं मिल सकती। बारहवीं में अच्छे नंबर लाने के बाद उनका प्रशासनिक सेवाओं में जाने का सपना है। संवाद

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालीं पलक को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालीं पलक को मिठाई खिलाते परिजन। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed