{"_id":"61059e9c8ebc3eba8e17e9e3","slug":"up-board-pilibhit-news-bly454965622","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : रिजल्ट पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : रिजल्ट पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सीबीएसई के बाद शनिवार को यूपी माध्यमिक शिक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट पाकर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। कोरोना काल की वजह से परीक्षा न होने के कारण सभी विद्यार्थियों को पास कर दिया गया। इधर, स्कूल प्रबंधन भी अपने-अपने कॉलेज का रिजल्ट देखने में जुट रहा। देर शाम तक जिले के टॉपर की जानकारी नहीं हो सकी।
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 44970 पंजीकृत थे। जिनमें हाईस्कूल में 23907 और इंटरमीडिएट में 21063 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें हाईस्कूल में छात्रों की संख्या 13996 और छत्राएं 9911 थी। जबकि इंटर में छात्रों की संख्या 11493 और बालिकाओं की संख्या 8570 थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा मार्च में परीक्षा करने का फैसला लिया गया था, मगर कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन ने कई बैठकों के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया था। इसके बाद शासन ने काफी विचार-विमर्श के बाद छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल में 9वीं और प्रैक्टिकल टेस्ट परीक्षा के आधार पर और इंटरमीडिएट में 10 वीं और 11 वीं की परीक्षाओं के आधार पर उत्तीर्ण करने का फैसला लिया। शनिवार दोपहर तीन बजे रिजल्ट घोषित होने की जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्रा मोबाइल, लैपटॉप पर अपना रिजल्ट देखने में जुटे गए। इसके अलावा शहर के चिरौजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, एसएस इंटर कॉलेज, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज समेत सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षक रिजल्ट देखने में जुट गए। रिजल्ट सभी परीक्षार्थियों को पास कर दिया गया। हालांकि कुछ त्रुटि के कारण कुछ विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित नहीं हो सका। पास होने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखाई दिया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन ने अपने-अपने मेधावियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
टॉपटेन की सूची बनाने की जद्दोजहद में जुटे रहे शिक्षक
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी विद्यालयों में शिक्षक टॉपटेन सूनी बनाने मे जुटे रहे। शहर स्थिति चिरौजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के शिक्षक कई घंटा की मेहनत के बाद पूरे जिले की टॉपटेन सूची तैयार कर लेते थे। मगर इस पर प्रदेश सरकार के फरमान को लेकर शत-प्रतिशत रिजल्ट होने के कारण शिक्षक भी टॉपटेन की सूची देर शाम तक नहीं बना पाएं।