फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   UP Board compartment exam on July 28; deployment of static magistrates and invigilators.

Pilibhit News: 28 जुलाई को यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व कक्ष निरीक्षकों की तैनाती

Fri, 17 Jul 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 17 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
UP Board compartment exam on July 28; deployment of static magistrates and invigilators.
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य कार्मिकों की तैनाती कर दी है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, गोपनीयता और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जनपद में दोनों परीक्षाओं के लिए शहर स्थित ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कंपार्टमेंट परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक कराई जाएगी। दोनों परीक्षाओं में जिले के कुल 505 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन बनाने के लिए जिला प्रशासन ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य आवश्यक कार्मिकों की तैनाती कर दी है। अधिकारियों को परीक्षा की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए गए हैं कि प्रवेश और परीक्षा समाप्ति के समय अनावश्यक भीड़ न लगने पाए और परीक्षार्थियों का आवागमन व्यवस्थित रखा जाए। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed