{"_id":"69ea0f6bdd4f5316ba0fce54","slug":"up-board-class-10th-12th-result-2026-toppers-in-pilibhit-2026-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2026: हाईस्कूल में पीलीभीत के तीन छात्र बने जिला टॉपर, इंटर में दर्शिका का पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2026: हाईस्कूल में पीलीभीत के तीन छात्र बने जिला टॉपर, इंटर में दर्शिका का पहला स्थान
Thu, 23 Apr 2026 05:59 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 23 Apr 2026 05:59 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में पीलीभीत के प्रांजल मौर्या, यश प्रजापति और युवराज ने 94.33 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट में दर्शिका शर्मा ने 93.30 फीसदी अंक हासिल कर जिले में शीर्ष स्थान बनाया।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की टॉपर दर्शिका
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। इसमें पीलीभीत जिले की टॉपर सूची में पूरनपुर और बीसलपुर क्षेत्र के विद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। हाईस्कूल परीक्षा में 94.33 प्रतिशत अंक हासिल कर सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र प्रांजल मौर्या, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर पीलीभीत के छात्र यश प्रजापति और सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर के छात्र युवराज ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में गुरुनानक इंटर कॉलेज मुडलिया भैंसा अमरिया की छात्रा दर्शिका शर्मा ने 93.30 प्रतिशत अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। हाईस्कूल की टॉप-10 सूची में कुल 13 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया, जबकि इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में 12 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इन सूचियों में अधिकतर विद्यार्थी बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और पूरनपुर क्षेत्र के विद्यालयों से रहे हैं।
विज्ञापन
टॉप टेन हाईस्कूल
- प्रांजल मौर्य, 94.33 प्रतिशत, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज
- यश प्रजापति, 94.33 प्रतिशत, चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत
- युवराज, 94.33 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
- कृति गोस्वामी 94.17 प्रतिशत, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर बिलसंडा
- अक्षरा, 94 प्रतिशत, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज पीलीभीत
- अंशिका देवी, 93.50 प्रतिशत, सुखदेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज आजमपुर बरखेड़ा
- शिवा कश्यप, 93.17 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर
- राजवीर, 93.17 प्रतिशत, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनिया खासपुर
- साक्षी गिहार, 92.83 प्रतिशत, बाला जी गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर
- पंखुड़ी, 92.67 प्रतिशत, सरस्वती हाईस्कूल विद्या मंदिर बिलसंडा
- यामिनी राठौर, 92.50 प्रतिशत, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
- निजामुद्दीन शेरी, 92.33 प्रतिशत ,पंडित दीन दयाल उपाध्याय एमआईसी खमरिया पुल,
- वीरेश गंगवार, 553/600 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, 92.17 प्रतिशत
- अनिका गंगवार 553/600, केकेएसवीएम बीसलपुर 92.17 प्रतिशत
विज्ञापन
इंटरमीडिएट टॉप टेन
- दर्शिका शर्मा 933/1000, गुरुनानक इंटर कॉलेज मुडलिया भैंसहा 93.30 प्रतिशत
- प्रियांशी देवी, 91.40 प्रतिशत, सरस्वी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर
- रिषभ भास्कर 90 प्रतिशत ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज
- नितिन वर्मा 89.30 प्रतिशत , ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत
- साक्षी 89.20 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
- अमन गंगवार 88.60 प्रतिशत, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज एमी
- अमन वर्मा 88.00 प्रतिशत वैदिक कन्या इंटर कॉलेज जतीपुर
- मानवी वर्मा, 87.80 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर पूरनपुर
- आदित्य गंगवार 87.40 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
- प्रमोद कुमार 87.20 प्रतिशत चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
- विकास वर्मा 87.20 प्रतिशत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर
- अनामिका वर्मा 87.20 प्रतिशत अंगूरी देवी बालिका विद्या मंदिर पीलीभीत