फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   unlock 1.0 - market not open

व्यापारियों की गुटबाजी से बाजार खुलने का आदेश अगले दिन भी नहीं हुआ जारी

Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
unlock 1.0 - market not open
पीलीभीत। व्यापारियों की गुटबाजी के चलते नए रोस्टर के मुताबिक बाजार खोलने का आदेश सोमवार को भी जारी नहीं हो सका। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा नई गाइडलाइन जारी किए जाने के बाद सोमवार से नए रोस्टर के मुताबिक दुकानें खुलने की मंशा जिला प्रशासन की थी। चंद व्यापारियों की मूंछ की लड़ाई के चलते अन्य व्यापारियों को भी इससे नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

अनलॉक 1.0 के दूसरे चरण में प्रदेश सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को खोलने के साथ ही मेगामार्ट, होटल, रेस्टोरेंट आदि खोलने की गाइडलाइन जारी की थी। इस मामले में प्रशासन ने शनिवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार खोलने पर मंथन किया था। इसमें विभिन्न व्यापार मंडल के जिलाध्यक्षों समेत कुछ अन्य व्यापार प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। बैठक में कुछ आपत्तियों के बाद वैकल्पिक तरीके से बाजार खोलने पर सहमति बनी थी। यानी जो दुकान या प्रतिष्ठान सोमवार को खुलेगा, वे बुधवार और शुक्रवार को भी खुलेगा। जो दुकानें या प्रतिष्ठान मंगलवार को खोला जाएगा, वे बृहस्पतिवार और शनिवार को भी खुलेगा। किराना की दुकानें प्रतिदिन खोलने सहमति बनी थी। बताते हैं कि एक व्यापारी गुट इस निर्णय से संतुष्ट नहीं था। इस गुट के व्यापारी नेता ने एक सत्ताधारी नेता के पास कुछ व्यपारियों को भेजकर इस तरह के फैसले से असंतुष्टि जताई।
विज्ञापन

इधर, सोमवार सुबह प्रशासन नए रोस्टर के हिसाब से बाजार खोलने की तैयारी कर रहा था, मगर एकाएक प्रशासन ने नया आदेश जारी करने पर रविवार शाम रोक लगा दी। देर शाम प्रशासनिक अफसरों की ओर से बताया गया कि बाजार खोलने को लेकर जो नया आदेश जारी किया जाना था, वह अभी जारी नहीं होगा। अभी बाजार पूर्व की भांति ही खोला जाएगा। इधर, सोमवार को भी शहर का बाजार पूर्व के नियमों से ही खोला गया। व्यापारी वर्ग नए आदेश का इंतजार करता रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल-रेस्टारेंट स्वामियों में भी असमंजस
प्रशासन ने रविवार देर शाम शहर के मेगामार्ट, होटल और रेस्टोरेंटों को सोमवार से कुछ नियम और शर्तों के साथ खोलने की छूट दी थी, लेकिन उस आदेश में होटल और रेस्टोरेंट खोलने का समय स्पष्ट न होने से सोमवार को व्यापारियों के बीच असमंजस की स्थिति रही। हालांकि शहर के अधिकांश शॉपिंग माल और होटल खुले देखे गए।

प्रशासन की ओर से बाजार खुलने को लेकर आदेश जारी किया जाना है। जब यह आदेश जारी होगा, उसी आदेश में होटल और रेस्टोरेंट के समय की जानकारी दी जाएगी। - देवेंद्र प्रताप मिश्र, एडीएम न्यायिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed