{"_id":"f38d2075ef4db00e5d023d720c21b6ee","slug":"unknown-vehicle-collision-one-killed-six-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, छह घायल
Pilibhit
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बरेली वापस जा रही एक जीप में टक्कर मार दी। इससे जीप में सवार पूरनपुर निवासी डिप्टी रेंजर के भाई 35 वर्षीय असगर हसन की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
हादसा सुबह करीब सात बजे के आसपास हुआ। बरेली से प्रकाशित एक समाचार पत्र की टैक्सी अखबार डालकर पूरनपुर से वापस बरेली लौट रही थी। बताते हैं कि टैक्सी में करीब 15 सवारियां सवार थीं। घायलों के मुताबिक थाना गजरौला क्षेत्र में गांव विठौरा कलां के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार गढ़ा रेंज के डिप्टी रेंजर वजीर हसन के छोटे भाई 35 वर्षीय असगर हसन की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं पूरनपुर के लाइनपार गौटिया निवासी 57 वर्षीय कन्हैयालाल, 32 वर्षीय नजाकत, मथना निवासी 31 वर्षीय भारत प्रसाद, अहमदनगर निवासी 35 वर्षीय समसुद्दीन, पूरनपुर निवासी ओमप्रकाश की पत्नी 28 वर्षीय किशोरी, रामपुर जिले के थाना शाहाबाद के गांव खांडले निवासी प्रदीप की 25 वर्षीय पत्नी रौली घायल हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने असगर हसन को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत गंभीर होने पर कन्हैयालाल, भारत प्रसाद और समसुद्दीन को बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बेटे को लेकर ससुराल जा रहा था असगर
हादसे में मारे गए असगर पूरनपुर में डिस केबिल का काम करते थे। बड़े भाई डिप्टी रेंजर वजीर हसन ने बताया कि रविवार की तड़के असगर अपने बड़े पुत्र 10 वर्षीय उमरान को लेकर बरेली स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। असगर के दो बेटे हैं। पत्नी उजमा बी का रो-रोकर बुरा हाल है।