{"_id":"630c5ec6fc274c9b5ce6d5a04fc3f7e3","slug":"university-staff-rngdari-reported-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय कर्मचारी से रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय कर्मचारी से रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज
बीसलपुर।पीलीभीत।
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय कर्मी से पांच लाख की फिरौती मांगे जाने का मामला सही पाए
विज्ञापन
जाने पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। कर्मचारी से तीन
दिन पूर्व बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में रोककर रंगदारी मांगी थी।
मोहल्ला बाजार कटरा निवासी समीर गुप्ता एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में कर्मचारी हैं। वह 27 फरवरी की शाम ड्यूटी करने के बाद बाइक द्वारा बरेली से घर लौट रहे थे। उसके साथ में मोहल्ले का विक्रम भी था। समीर ने बताया कि रास्ते में भड़रिया मोड़ पर पहले से ही घात लगाए खडे़ तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोका और उससे पांच लाख की रंगदारी मांगी।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद युवक बाइक से बीसलपुर की ओर चले गए। समीर ने उसी समय कोतवाली में जाकर नामजद तहरीर दी थी। जांच में रंगदारी मांगने का मामला सही पाए जाने पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी जगदीप उर्फ टिंकू, राहुल को नामजद किया गया है जबकि तीसरे साथी को अज्ञात बताया गया है।