फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Under construction culvert has become a problem, people are getting lost due to the bad condition of alternative road during rain

Pilibhit News: निर्माणाधीन पुलिया बनी मुसीबत, बारिश में वैकल्पिक रास्ता बदहाल होने से भटक रहे लोग

Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 30 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Under construction culvert has become a problem, people are getting lost due to the bad condition of alternative road during rain
पीलीभीत। माधोटांडा–पीलीभीत मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया राहगीरों और ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। शनिवार सुबह हुई बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी। वैकल्पिक मार्ग दलदल में तब्दील हो गया, इससे वाहन फंस गए और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में लोगों को दस किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर दूसरे रास्ते से गुजरना पड़ा। एक माह से बरकरार यह समस्या अब लोगों के गुस्से का कारण बन रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा पीलीभीत मार्ग की स्थिति वैसे तो पिछले बरसात से खराब है। जुलाई 2024 में आई बाढ़ के दौरान इस मार्ग पर कई जगह कटान हुआ था। चार पुलिया कट गई थी, अन्य स्थानों पर भी मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुआ था। लोक निर्माण विभाग की ओर से कटे स्थानों पर अस्थाई कार्य कराकर आवागमन शुरू कराया गया, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी ठोस उपाय नहीं हो सके। इससे लोग परेशानी के बीच सफर करने पर मजबूर हैं। वहीं कटी पुलिया की मरम्मत को तो मंजूरी नहीं मिली, बल्कि विभाग की ओर से इसी मार्ग पर शहर से पांच किलोमीटर दूर सड़ा पुलिया का निर्माण शुरू कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार बरसात में कार्य शुरू होने से राहत के बजाय परेशानी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विभाग ने पुलिया को खोदवाकर छोड़ दिया। राहगीरों के लिए निकलने के लिए जो वैकल्पिक रास्ता बनाया गया, वह बदहाल हो गया है। जरा सी बारिश में स्थिति खराब हो रही है। दलदल में वाहन फंसने से जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह तड़के से शुरू हुई बारिश के बाद पुलिया क्षेत्र में जलभराव हो गया। इससे पानी का बहाव वैकल्पिक रास्ते पर आ गया। चार पहिया वैकल्पिक मार्ग के दलदल में फंसने लगे। इससे जाम की स्थिति बनी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed