फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Uncontrolled dumper crushed two bikes, five including a couple died

Pilibhit News: बेकाबू डंपर ने दो बाइकों को कुचला, दंपती समेत पांच की मौत

Fri, 12 Apr 2024 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper crushed two bikes, five including a couple died
पीलीभीत। बरेली-हरिद्वार हाईवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में ग्राम निसरा के पास तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को कुचल दिया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे हुए इस हादसे में दंपती समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए मौके पर हंगामा किया। अफसरों ने कार्रवाई का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान हाईवे पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन


ग्राम अडोली निवासी ओवैस (35) और उनकी पत्नी शाकिरा बेगम (30) अपने परिचितों से ईद मिलने के लिए बाइक से नवाबगंज जा रहे थे। अन्य बाइक पर सवार ग्राम विलाई पसियापुर निवासी आकिब (21), ग्राम परेवा वैश्य निवासी साहिब (25) और अरबाज (26) ईद की नमाज अदा करने जा रहे थे। तभी सितारगंज की ओर से आ रहे डंपर ने दोनों बाइकों को पीछे से टक्कर मार दी जिससे वे लोग जमीन पर गिर गए। डंपर चालक इन पांचों लोगों को कुचलता हुआ भाग गया।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। ओवैस, शकीरा, आकिब और साहिब की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल अरबाज को जिला अस्पताल भेजा। कुछ देर बाद वहां इलाज के दौरान अरबाज ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मौके पर मौजूद लोग डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए हंगामा करने लगे। पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। बाद में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। सीओ सदर डॉ. विक्रम दहिया ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed