{"_id":"575c474b4f1c1baf029c66bb","slug":"unani-ayurveda-doctors-write-allopathic-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनानी, आयुर्वेद डॉक्टर नहीं लिखेंगे एलोपैथिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनानी, आयुर्वेद डॉक्टर नहीं लिखेंगे एलोपैथिक दवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी में संविदा पर तैनात यूनानी और आयुर्वेद चिकित्सक अब एलोपैथिक दवाएं मरीजों को नहीं लिख सकेंगे। बार-बार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेकर विभाग ने एलोपैथिक दवाएं लिखने वालों को नोटिस देने की तैयारी कर ली है।
सीएचसी के एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि सीएचसी में संविदा पर दो यूनानी और तीन आयुर्वेद चिकित्सक तैनात हैं। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं लिखने का अधिकार नहीं है। इसके बाद भी आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सक एलोपैथिक दवाएं लिख रहे हैं। इसकी शिकायत एमओआईसी एवं वरिष्ठ अधिकारियों से की जाती रही हैं। इस पर विभाग ने ऐसे डॉक्टरों पर कार्रवाई का मन मनाया है, जिसके तहत अब एलोपैथिक दवाएं लिखने पर
यूनानी एवं आयुर्वेद डॉक्टरों को नोटिस दिया जाएगा और इसके बाद भी न मानने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।