फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ultrasound was conducted at three centers, all of which gave incorrect reports; an investigation team was formed.

Pilibhit News: तीन केंद्रों पर कराया अल्ट्रासाउंड, सभी ने थमा दी गलत रिपोर्ट, जांच टीम गठित

Tue, 21 Apr 2026 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound was conducted at three centers, all of which gave incorrect reports; an investigation team was formed.
पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय समिति को दिया जांच का निर्देश
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर में संचालित तीन अल्ट्रासाउंंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने एक दिन ही इन सेंटर पर अपनी पुत्री का अल्ट्रासाउंड कराया और सभी की रिपोर्ट गलत होने की बात कही है। पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी है। अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों ने 600-600 रुपये शुल्क लिया था।
थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पिपरिया भजा निवासी हरिशंकर ने 16 अप्रैल को डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया कि उसकी पुत्री प्रियांशी का इलाज चंदोई के फातिमा क्लीनिक से चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सक ने पुत्री का अल्ट्रासाउंड कराने को कहा था। इस पर उसने शहर के तीन प्रमुुख अल्ट्रासाउंड सेंटर पर 600-600 रुपये फीस देकर अल्ट्रासाउंड कराया। हरिशंकर का आरोप है तीनों सेंटर से उसे गलत रिपाेर्ट दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गलत रिपोर्ट देने की शिकायत की तो संचालक ने उसके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत का संज्ञान लिया तो सीएमओ हरकत में आए। आनन-फानन में तीन सदस्यीय टीम गठित की। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश, न्यूरिया सीएचसी अधीक्षक डॉ. सहस्त्रपाल व ललौरीखेड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. कमलेश गंगवार से जांच कर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी कहा कि अगर किसी विशेषज्ञ राय के लिए जिला अस्पताल के सीएमएस से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed