फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Ultrasound started in Puranpur CHC, soon the facility will be available in Barkheda too

Pilibhit News: पूरनपुर सीएचसी में अल्ट्रसाउंड शुरू, बरखेड़ा में भी जल्द मिलेगी सुविधा

Tue, 17 Dec 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound started in Puranpur CHC, soon the facility will be available in Barkheda too
पूरनपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत अब सीएचसी में ही गर्भवती को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। अब तक गर्भवतियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नगर के निर्धारित अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर जाना पड़ता था। सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने पूरनपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड शुरू कराए। जल्द ही बरखेड़ा सीएचसी में भी अल्ट्रासाउंड मशीन काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि जिले की कुर्रैया और दियोरिया सीएचसी को अल्ट्रासाउंड मशीनें मिलीं थीं। कुर्रैया सीएचसी की अल्ट्रासाउंड मशीन को पूरनपुर सीएचसी और दियोरिया सीएचसी की मशीन को बरखेड़ा सीएचसी में लगवाया गया है। चार अन्य अल्ट्रासाउंड मशीनों की मांग की गई है। यह मशीनें मिलने पर बीसलपुर, अमरिया, कुर्रैया और दियोरिया सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेडियोलाॅजिस्ट की कमी के चलते अभी पूरनपुर में महीने की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को डॉ. फिरासत अल्ट्रासाउंड करेगे। डॉ. मंजीत सिंह को अल्ट्रासाउंड करने का प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा गया है। डॉ. चंद्र कुमार को भी शीघ्र प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। चिकित्सकों के प्रशिक्षित होने पर पूरनपुर सीएचसी में प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मौजूदा संसाधनों में शीघ्र शुरू होगा महिला चिकित्सालय

सीएमओ ने बताया कि नवनिर्मित महिला चिकित्सालय को भी मौजूदा संसाधनों, स्टाफ से शुरू किया जाएगा। 7.34 करोड़ की लागत से बना महिला चिकित्सालय भवन हैंडओवर होने के एक साल बाद भी शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed