फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ukrain crisis : Haider khan in poland border

हैदर खां ने कड़ाके की ठंड में जाग कर काटी रात, सुबह मिला पोलैंड में प्रवेश

Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
ukrain crisis : Haider khan in poland border
पूरनपुर। यूक्रेन के खारकीव में फंसे एमबीबीएस के छात्र हैदर खां ने बुधवार को कड़ाके की ठंड में पूरी रात पोलैंड बॉर्डर पर जागकर काटी। तब बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे उसे पोलैंड में प्रवेश मिल सका। वहीं बेटे की चिंता में पूरी रात उसके परिजन नहीं सो सके।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा निवासी राइस मिलर अजीम खां का बेटा हैदर खां यूक्रेन में चल रहे युद्ध में फंसा था। यूक्रेन से निकलने को उसने कई किलोमीटर पैदल, ट्रेन और बस से यात्रा की। वह बुधवार को पोलैंड बॉर्डर पहुंच गया। मगर पोलैंड में उसे नहीं घुसने दिया गया। पूरी रात अपने करीब 35 साथियों के साथ हैदर पोलैंड बॉर्डर पर रहा। माइनस 10 डिग्री सेल्सिस के तापमान में जागता रहा। इस दौरान उसने कई बार घर वालों से व्हाट्सएप पर कॉल कर बात की। अजीम खां ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे जांच की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे पोलैंड में प्रवेश दिया गया। देश आने को उससे पंजीकरण कराने को कहा गया। बृहस्पतिवार शाम तक पंजीकरण नहीं हो पाया। पंजीकरण की औपचारिकता पूरी होने के बाद उसे भारत आने को फ्लाइट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed