{"_id":"695a565d471bb3a29600077d","slug":"two-year-old-boy-died-and-his-father-injured-after-being-hit-by-speeding-bike-in-pilibhit-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो साल के मासूम बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो साल के मासूम बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक
Sun, 04 Jan 2026 05:30 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Jan 2026 05:30 PM IST
सार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन में शनिवार की रात एक युवक अपने बेटे को गोद में लेकर मेडिकल स्टोर पर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मासूम बेटे की मौत हो गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मासूम कार्तिक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक की चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पैनिया रामकिशन निवासी अनिल शनिवार रात अपने दो वर्षीय पुत्र कार्तिक को गोद में लेकर गांव के ही एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने के लिए जा रहे थे। मृतक के चाचा कुंवरसेन ने बताया कि अनिल जैसे ही मेडिकल स्टोर के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे मासूम कार्तिक पिता की गोद से छिटककर काफी दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे में अनिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP News: दिवंगत भाजपा विधायक की राजनीतिक विरासत का वारिस कौन... सियारी गलियारों में चर्चाएं तेज
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मासूम कार्तिक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनिल का उपचार जारी है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।