फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two transformers engaged in burning Nakhasa after overhaate

ओवरहीट के बाद जले नखासा में लगे दो ट्रांसफार्मर

Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 27 Jun 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Two transformers engaged in burning Nakhasa after overhaate
ओवरहीट के बाद जल उठे नखासा में लगे दो ट्रांसफार्मर
ओवरहीट के बाद नखासा में लगे सौ-सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर जल उठे। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई और ऊंची लपटें उठने लगी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके से गुजर रहे एलआईयू कर्मचारी ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू किया जा सका। हादसे के बाद से क्षेत्र के दर्जनों परिवारों के सामने बिजली संकट गहरा गया है। सोमवार की देर रात करीब तीन बजे मोहल्ला नखासा में पास-पास रखे हुए सौ-सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर अचानक जल उठे। कुछ ही देर में आग भीषण हो गई। लोगों के मकानों से अधिक ऊंचाई तक आग की लपटें पहुंचने लगी। सड़कों पर सन्नाटा होने के कारण काफी देर तक किसी को इसका पता नहीं लग सका। इस बीच मोहल्ले के लोगों ने आग की लपटों को देखा तो उनके होश उड़ गए। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इस मार्ग से गुजर रहे एलआईयू कर्मचारी गौरव कुमार ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। इससे कुछ ही देर में दमकल टीम मौके पर पहुंच गई और ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। उधर ट्रांसफार्मर जलने के बाद क्षेत्र के  लोगों के सामने बिजली संकट की स्थिति बन गई। रात भर लोग गर्मी में परेशान होते रहे। सुबह इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद बिजली विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था कर सुधार के प्रयास श्ुारू कर दिए हैं। 
विज्ञापन

ओवरहीट होने के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई थी। ट्रांसफार्मरों के सुधार को लेकर कर्मचारियों को लगा दिया गया है। क्षेत्र के लोगों को बिजली की दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रॉली लगा दी गई है। - रणवीर सिंह, एसडीओ टाउन 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed