फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two teams formed by officers to locate robbers

लुटेरों का पता लगाने को अफसरों ने बनाई दो टीमें

Tue, 18 Jul 2017 11:19 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Tue, 18 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two teams formed by officers to locate robbers
Two teams formed by officers to locate robbers - फोटो : Two teams formed by officers to locate robbers
किराना व्यापारी से तमंचे के बल पर नकदी और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों का सुराग लगाने में पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। सर्विलांस के अलावा लुटेरों के हुलिये के बारे में पुलिस ने पीड़ित से बातचीत कर जानकारी जुटाई। उधर अफसरों ने दो टीमों को लगाकर वारदात के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

बल्लभ नगर कॉलोनी के निवासी रवि अग्रवाल की किराना मंडी में परचून की दुकान है। सोमवार देर शाम रोज की तरह दुकान बंद कर घर जा रहे थे। टनकपुर हाईवे पर मौर्य मार्केट के पास कॉलोनी के भीतर जा रही गली में बाइक मोड़ते ही तीन बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया। एक बदमाश हेलमेट पहना हुआ था। इसके बाद तमंचा दिखाकर बदमाश 50 हजार रुपये, मोबाइल और दुकान के कागजात से भरा बैग लूटकर हाईवे की ओर भाग गए। देर रात पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया। एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने थाना पहुंचकर मामले की जानकारी की। जिसके बाद खुलासे के लिए सुनगढ़ी और स्वाट की दो टीमें को लगाया गया है। मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित व्यापारी को बुलाकर बारीकी से घटना के बारे में जाना। बदमाशों की बाइक से लेकर उनके हुलिये को लेकर बातचीत की। उधर, शहर विधायक संजय सिंह गंगवार ने व्यापारी से घटना को जानने के बाद एसपी से बातचीत कर जल्द खुलासे को कहा। जिसमें एसपी ने लुटेरों की जल्द धरपकड़ का भरोसा दिलाया है। सीओ धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुरागरसी की जा रही है। पुराने अपराधियों को भी निशाने पर लिया गया है, जल्द सफल परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed