फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two streets of the city will soon be widened

शहर की दो सड़कों का जल्द होगा चौड़ीकरण

Sat, 22 Jul 2017 07:44 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 22 Jul 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
Two streets of the city will soon be widened
Two streets of the city will soon be widened - फोटो : Two streets of the city will soon be widened
शहर के दो मुख्य मार्गों का जल्द चौड़ीकरण कराया जाएगा। शहर विधायक संजय गंगवार के प्रयासों पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

पीलीभीत शहर की अधिकांश सड़क बदहाल हो चुकी हैं। इन मार्गों पर चलना मुश्किल हो रहा है। शहर की इस समस्या को देखते हुए शहर विधायक संजय गंगवार ने दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कर हाटमिक्स से निर्माण कराने का प्रस्ताव नगर विकास मंत्री के समक्ष रखा। इसमें नकटदाना चौराहा से गैस चौराहा तक के मार्ग को चौड़ा कराने के साथ डिवाइडरयुक्त बनाया जाएगा साथ ही ग्रीन पीलीभीत क्लीन पीलीभीत के तहत सड़क के दोनों ओर ट्री गार्ड के साथ पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा दूसरा मार्ग लेखराज चौराहे से नौगवां चौराहे तक बनवाया जाएगा। इसका भी चौड़ीकरण कराने की योजना है। शहर विधायक ने बताया कि दोनों मार्गों की स्वीकृति मिल गई है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने 14वें वित्त से इसका निर्माण कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया पालिका को पत्र प्राप्त हो गया है। स्टीमेट बनवाकर जल्द धन का आवंटन कराया जाएगा ताकि समय से काम प्रारंभ हो सके।

बिजली समस्या पर डीएम से की वार्ता
शहर विधायक संजय गंगवार ने दिनों दिन खराब होती जा रही बिजली व्यवस्था को लेकर डीएम से वार्ता की। उन्होंने बताया कि शहर की जर्जर बिजली व्यवस्था उन्हें सपा सरकार से विरासत के रूप मे मिली है जिससे आए दिन फाल्ट हो रहे है। व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कराकर बिजली में सुधार कराया जाएगा। जिस क्षेत्र में फाल्ट होगा उस क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed