{"_id":"a691adacb04e6a1714a2018967f3397d","slug":"two-schools-were-closed-the-staff-salary-bloody-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले दो स्कूल, पूरे स्टाफ का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले दो स्कूल, पूरे स्टाफ का कटेगा वेतन
पीलीभीत।
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए को परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण में दो स्कूल बंद मिले। जिस पर दोनों स्कूलों के शिक्षकों का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को प्राथमिक विद्यालय का चार्ज देने के मामले में बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने सोमवार को परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीएसए को दोपहर करीब ढाई बजे जूनियर हाईस्कूल खमरिया पंडरी व प्राथमिक विद्यालय भूड़ा विक्रमपुर बंद मिले। जिस पर उन्होंने दोनों विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय गौटिया पौटा में शिक्षामित्र तनवीर अहमद गैरहाजिर मिले। शिक्षामित्र का मानदेय काटने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएसए को यहां का चार्ज जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक हेमराज पर होने की जानकारी मिली। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने ललौरीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी सत्यदेव का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बिकन्नापुर में 207 बच्चों के सापेक्ष मात्र 60 बच्चे मिलने पर प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। जूनियर हाईस्कूल भूड़ा विक्रमपुर में बीएसए को 177 बच्चों के सापेक्ष मात्र छह बच्चे ही मिले। जिस पर बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए हेडमास्टर मेवाराम को आरोप पत्र देने के निर्देश दिए। यहां अनुदेशक सीमा देवी व गुुंजन गैर हाजिर मिली। बीएसए ने दोनों अनुदेशकों का एक-एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए गए।