फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two road accidents Killed , two injured

सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Thu, 23 Jul 2015 11:33 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 23 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन

असम हाइवे पर पूरनपुर क्षेत्र में खड़े ट्रक में बाइक टकराने से पूरनपुर की पंकज कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय गुलशन की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके रिश्तेदार बरखेड़ा थाना के गांव मुड़िया हुलास निवासी नागेंद्र दीक्षित और उनका पुत्र ज्ञानेंद्र घायल हो गया। उधर बीसलपुर क्षेत्र में भड़रिया मोड़ पर टेंपो की टक्कर से मिष्ठान कारोबारी गांव भड़रिया निवासी 22 वर्षीय प्रवेश भोजवाल की मौत हो गई।

विज्ञापन

पूरनपुर। मुड़िया हुलास निवासी घायल ज्ञानेंद्र ने बताया कि वह पंकज कॉलोनी निवासी रिश्तेदार गुलशन और पिता नागेंद्र के साथ गढ़वाखेड़ा क्षेत्र में जा रहे थे। बाइक गुलशन चला रहे थे। गढ़वाखेड़ा के पास खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। पिता नागेंद्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस ने गुलशन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गुलशन अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था। गुलशन के पिता रामदुलारे की वर्ष 2013 में मौत हो चुकी है। उसके परिवार मेें 25 वर्षीय बहन सोनी है। उसकी बड़ी बहन 34 वर्षीय अंशु की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन

बीसलपुर। गांव भड़रिया निवासी नंदराम भोजवाल ने बताया कि उनकी मीठे की दुाकन भड़रिया मोड़ पर है। गुरुवार की सुबह पुत्र प्रवेश कुमार दुकान खोलने गया था। प्राथमिक विद्यालय पास सामने से टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपो मौके पर छोड़कर चालक भाग निकला। घायल प्रवेश को सीएचसी में लाया गया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षतिग्रस्त दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में हैं। मृतक के पिता नंदराम, मां पार्वती देवी, पत्नी रूबी, बहन गुड्डी, सरोज, आशा, भाई ओमपाल, अजय और राजवीर का रोते रोते बुरा हाल है। शोक में भड़रिया मोड़ का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह बाद रूबी की उजड़ गई मांग
प्रवेश की शादी को हुए एक माह आठ दिन ही बीत पाए थे। गुरुवार को सड़क हादसे में मौत होने से पत्नी रूबी की मांग उजड़ गई। पति की मौत के बाद से रूबी बदहवास हालत में हैं। उसके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रवेश का विवाह 15 जून 2015 को थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी रूबी से हुआ था। उसे क्या पता था कि शादी के एक माह बाद उसका पति हमेशा के लिए बिछुड़ जाएगा। रूबी विलाप के दौरान बार-बार बेहोश हो जाती थी। रूबी का करुण क्रंदन देख पास में खड़े सभी लोगों की आंखों से आंसू निकल आए।


सड़क हादसे में बीसलपुर के दो लोग घायल
बीसलपुर। गांव अहिरपुरा निवासी शानू यादव बुधवार को कछला घाट से वापस घर लौट रहा था। उसकी कार पर गांव अहिरवाड़ा निवासी सर्वेश यादव भी सवार थे। बदायूं जिले के कस्बा बिनावर में सामने से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed