फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two people lost their lives in accidents

हादसों में दो लोगों ने गंवाई जान

Thu, 25 Feb 2016 11:53 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Thu, 25 Feb 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in accidents
बरखेड़ा-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्राम गझाड़ा निवासी मुनेंद्रपाल गंगवार (32) की मौके पर मौत हो गई। सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के भाई की ओर से दुर्घटना की धाराओं में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली दियोरियाकलां के ग्राम गझाड़ा निवासी मुनेंद्रपाल गंगवार बुधवार देर सायं बरखेड़ा से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। बाइक जैसे ही बरखेड़ा बीसलपुर मार्ग पर नरायनपुर स्थित ईंट भट्टे के पास पहुंची पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मुनेंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

युवक की मौत की खबर मिलने पर उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रेखा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के 10 वर्षीया पुत्री रुचि व चार वर्षीय पुत्र दीपक है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। एसओ ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि मृतक के भाई बुद्धसेन की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279, 338, 427, 304ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपों में मारी
टक्कर, अधेड़ की मौत
बिलसंडा। बिलसंडा के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार गांव रौतापुर निवासी 55 नन्हेलाल की मौत हो गई। उसके पुत्र छत्रपाल को मामूली चोटें आईं, जबकि टेंपो में सवार थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन देवी घायल हो गईं। घायल आंगनबाड़ी कार्यकत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

हादसा बुधवार की रात बिलसंडा के निकट बीसलपुर रोड पर स्थित एक पेट्रोलपंप के पास हुआ। गांव रौतापुर निवासी छत्रपाल ने बताया कि वह और उसके पिता काम से बीसलपुर आए थे। देर सायं टेंपो से सवार होकर घर जा रहे थे। बिलसंडा के निकट स्थित एक पेट्रोलपंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें उसके पिता की मौके पर मौत हो गई। घटना में उसे मामूली चोट आई है। वहीं, टेंपों में सवार थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमनदेवी घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव व दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत खराब होने पर डॉक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को भर्ती किया है। पुलिस ने अधेड़ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed