{"_id":"61c39878b210f7353b13a2c9","slug":"two-lakh-cheated-from-the-youth-on-the-pretext-of-getting-a-job-report-pilibhit-news-bly470146978","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से दो लाख ठगे, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से दो लाख ठगे, रिपोर्ट
विज्ञापन
पूरनपुर। नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लोगों ने युवक से दो लाख रुपये की ठगी कर ली। नौकरी न लगने पर कई बार रुपये वापस मांगने पर 50 हजार का चेक दिया गया। जो खाते में धनराशि न होने पर बाउंस हो गया। बाद में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और आई कार्ड दे दिया। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव चंदुइया निवासी तपन कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव निवासी शिवदयाल का उसके घर आना जाना था। उसने गांव टांडा छत्रपति निवासी विपिन गौतम से जान पहचान कराई। तब दोनों का उसके घर आना-जाना हो गया। दोनों ने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये की मांग की। 24 दिसंबर 2018 को दो लाख रुपये ले लिए और एक लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देना तय हुआ। एक साल बीतने के बाद नौकरी न लगने पर रुपये वापस मांगे तब पहले तो टाल मटोल की जाने लगी। बाद में 21 सितंबर 2019 विपिन ने 50 हजार रुपये का चेक दिया। मगर उसके खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस हो गया। इसके बाद रुपये देने को फिर टाल मटोल की जाने लगी। तीन मार्च 2020 को प्राइवेट कंपनी का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया। आठ सितंबर 2020 को फर्जी आई कार्ड दिया। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।