फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two incomplete flood control works Instructed to complete a day

अधूरे बाढ़ नियंत्रण कार्य दो  दिन में पूरा कराने के निर्देश

Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 12 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Two incomplete flood control works Instructed to complete a day
न‌िरीक्षण - फोटो : pilibhit, beureu
बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता ने नौजल्हा नंबर दो में शारदा नदी पर कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया। जिन ठेकेदारों का कार्य अधूरा मिला, उनको दो दिन के भीतर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

डीएम मासूम अली सरवर ने करीब सप्ताह भर पूर्व नौजल्हा नंबर दो में शारदा नदी पर कराए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों का निरीक्षण किया था। उन्होंने अधूरे पड़े कार्यों को दस जून तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। उधर, रविवार को बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता मिन्हाज अहमद बाढ़ नियंत्रण कार्य की प्रगति जानने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान नोमेंस लैंड से सटे इलाके में कुछ कार्य मौके पर अधूरे मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते अधूरे पड़े कार्यों को दो दिन के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैडवार से लेकर लगभग डेढ़ किमी तक नदी के किनारे जिओ ट्यूब भरने को मशीन से खुदवाई गई क्यूनिक (रेत के बीच खोदा गया एक तरह का नाला) को कार्य पूरा होने पर पटान करने के निर्देश दिए। साथ ही सहायक अभियंता श्याम सिंह बघेल से बैडवार के अपस्ट्रीम में जो छोटी ठोकरें बनी हैं, उसके पानी वाले हिस्से को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। वहीं जिओ ट्यूब के अपस्ट्रीम में एसी बैग व जिओ बैग से बनाए जा रहे बांध को हर हाल में दो दिन के भीतर पूरा करने को कहा। इस मौके पर जेई धर्मेंद्र कुमार, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।  ल-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed