फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two foreign guests arrived from Sydney in Puranpur, home isolated

पूरनपुर में सिडनी से पहुंचे दो विदेशी मेहमान, होम आइसोलेट किए गए

Sun, 03 Jan 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two foreign guests arrived from Sydney in Puranpur, home isolated
सभी की एंटीजन किट से की गई जांच आई निगेटिव
विज्ञापन

घर पहुंचने से पहले ही टीम ने कर लिया था ट्रेस
पूरनपुर/ पीलीभीत। ब्रिटेन और यूरोप में स्ट्रेन शुरू होने के बाद जनपद में अलग-अलग देशों से सर्वाधिक विदेशी मेहमान पूरनपुर देहात क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। अब सिडनी से आए दो विदेशी मेहमान पूरनपुर पहुंचे हैं। इनके घर पहुंचने से पहले ही टीम ने ट्रेस कर लिया और कोरोना जांच के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। इन सभी की एंटीजन किट से की गई जांच निगेटिव आई है।
पूरनपुर नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले दो युवक लंबे समय से सिडनी (आस्ट्रेलिया) में रह रहे थे। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आए। फिर दिल्ली से देर रात पूरनपुर पहुंचे। मामला नगर का होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम को विदेशी यात्रियों के आने की सूचना मिली गई थी। उनसे संपर्क कर टीम ने परिवार से न मिलने की सलाह दे दी थी। फिर शनिवार तड़के स्वास्थ्य टीम विदेशी मेहमानों के पास पहुंची और एंटीजन किट से सैंपल लिया, जिसमें वह निगेटिव निकले। इस पर उनका दोबारा से सैंपल लेकर लखनऊ लैब में जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक उन्हें घर के अलग कमरे में होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि परिवार वालों से मिलने से पहले ही उन्हें ट्रेस कर लिया गया है। सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मेहमानी की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
सप्ताह भर पहले पूरनपुर के विभिन्न इलाकों में तीन युवक आस्ट्रेलिया, दुबई और कनाडा के टोरेंट से लौटे थे। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनको ट्रेस कर जब सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजा गया था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन युवक निगेटिव निकले हैं, लेकिन घर पहुुंचने के बाद वह परिवार के अलावा रिश्तेदारों के संपर्क में आए थे, जिनका सैंपल भी जांच को गया हुआ है। इसलिए अभी होम आइसोलेट रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed