{"_id":"5ff0bb9a8ebc3e3bb5294286","slug":"two-foreign-guests-arrived-from-sydney-in-puranpur-home-isolated-pilibhit-news-bly4322461131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर में सिडनी से पहुंचे दो विदेशी मेहमान, होम आइसोलेट किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर में सिडनी से पहुंचे दो विदेशी मेहमान, होम आइसोलेट किए गए
विज्ञापन
सभी की एंटीजन किट से की गई जांच आई निगेटिव
घर पहुंचने से पहले ही टीम ने कर लिया था ट्रेस
पूरनपुर/ पीलीभीत। ब्रिटेन और यूरोप में स्ट्रेन शुरू होने के बाद जनपद में अलग-अलग देशों से सर्वाधिक विदेशी मेहमान पूरनपुर देहात क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। अब सिडनी से आए दो विदेशी मेहमान पूरनपुर पहुंचे हैं। इनके घर पहुंचने से पहले ही टीम ने ट्रेस कर लिया और कोरोना जांच के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। इन सभी की एंटीजन किट से की गई जांच निगेटिव आई है।
पूरनपुर नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले दो युवक लंबे समय से सिडनी (आस्ट्रेलिया) में रह रहे थे। शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर आए। फिर दिल्ली से देर रात पूरनपुर पहुंचे। मामला नगर का होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम को विदेशी यात्रियों के आने की सूचना मिली गई थी। उनसे संपर्क कर टीम ने परिवार से न मिलने की सलाह दे दी थी। फिर शनिवार तड़के स्वास्थ्य टीम विदेशी मेहमानों के पास पहुंची और एंटीजन किट से सैंपल लिया, जिसमें वह निगेटिव निकले। इस पर उनका दोबारा से सैंपल लेकर लखनऊ लैब में जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने तक उन्हें घर के अलग कमरे में होम आइसोलेट कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया कि परिवार वालों से मिलने से पहले ही उन्हें ट्रेस कर लिया गया है। सैंपल लेकर जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
विदेश मेहमानी की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव
सप्ताह भर पहले पूरनपुर के विभिन्न इलाकों में तीन युवक आस्ट्रेलिया, दुबई और कनाडा के टोरेंट से लौटे थे। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उनको ट्रेस कर जब सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजा गया था। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में तीन युवक निगेटिव निकले हैं, लेकिन घर पहुुंचने के बाद वह परिवार के अलावा रिश्तेदारों के संपर्क में आए थे, जिनका सैंपल भी जांच को गया हुआ है। इसलिए अभी होम आइसोलेट रहना होगा।