फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two blocks to the head office Nominations were sold in 1247

दो ब्लाकों में प्रधान पद को बिके 1247 नामांकन

Sat, 14 Nov 2015 10:31 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Sat, 14 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन

प्रधानी के चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन पत्रों की बिक्री पुन: प्रारंभ हुई। इसमें अन्य ब्लाकों की अपेक्षा मरौरी और बरखेड़ा ब्लाक में प्रथम चरण के मतदान के चलते अधिक भीड़ रही। चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को नामांकन पत्र हासिल करने को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में मरौरी और बरखेड़ा में 16 नवंबर से नामांकन शुरू होना है। इसके लिए दोनों ब्लाकों पर नामांकन खरीदने को लोग सुबह आठ बजे से ब्लाक मुख्यालयों पर लाइन में लग गए। मरौरी ब्लाक में भीड़ अधिक बढ़ने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात करनी पड़ी। एडीओ आभास कुमार ने बताया कि प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही शुल्क जमा करने को चालान के सत्यापन के लिए भी स्टाफ को लगाया गया। एडीओ ने बताया कि शनिवार को प्रधान पद के 565 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 827 नामांकन की बिक्री हुई। वहीं दिवाली की छुट्टी से पूर्व प्रधान पद के 337 नामांकन बिक चुके हैं।
विज्ञापन

बरखेड़ा। नामांकन पत्र खरीदने को सुबह से ही लोग ब्लाक मुख्यालय पहुंच गए। संख्या अधिक होने के कारण बीडीओ ने प्रधानी व ग्राम पंचायत सदस्य के चार काउंटरों की व्यवस्था की। बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को यहां प्रधान पद 350 और ग्राम पंचायत पद के 509 नामांकन पत्र बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोड्यूज के नाम पर हो रही लूट
प्रधानी का चुनाव लड़ने वालों के साथ जमकर लूट हो रही है। फार्म खरीदने के बाद ब्लाक से नोड्यूज प्रमाणपत्र जारी करने को ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। शनिवार को मरौरी ब्लाक में ग्राम पंचायत अधिकारियों के आवासों पर नोड्यूज हासिल करने को प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी रही। मुख्य गेट बंद कर ग्राम पंचायत अधिकारियों ने खिड़की से नोड्यूज जारी किए। इसके बदले दो सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक धन उगाही की गई और इस धनराशि के बदले कोई रसीद भी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed