फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two bikes collide two Death of young

दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Sat, 31 Oct 2015 11:15 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sat, 31 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide two Death of young
दो बाइकों की हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना गजरौला के ग्राम गजरौला निवासी प्रभजोत सिंह (20) पुत्र लखवीर सिंह करीब नौ बजे बाइक से अपने घर से किसी काम से जराकोठी की ओर जा रहा था। इसी बीच पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज निवासी राजू (28) अपने साथी पूरनपुर के मोहल्ला ढका जप्ती निवासी अकरम (35) की बाइक से जहानाबाद से घर लौट रहा था।

बताया जाता है कि गजरौला के निकट दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन युवक सड़क पर पड़े तड़प रहे थे।

सूचना पर प्रभजोत का चचेरा भाई सतनाम भी मौके पर पहुंच गया। उसके सहयोग से पुलिस अचेत पड़े तीनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। वहां प्रभजोत व एक अन्य युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल राजू जिंदगी व मौत से जूझ रहा है। प्रभजोत की शिनाख्त उसके चचेरे भाई सतनाम सिंह ने की है। जबकि मृत दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस का मानना है कि वह राजू का साथी अकरम हो सकता है। लेकिन अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घायल राजू भी शिनाख्त करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने उसके घर सूचना भिजवाई है।

अस्पताल प्रशासन ने दोनों मृत युवकों के शव को मोर्चरी में रखवा इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मेमो भेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed