{"_id":"629d0012c09ba5591464625e","slug":"trying-to-crush-lekhpal-with-a-tractor-pilibhit-news-bly487294443","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। मिट्टी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से एक लेखपाल को कुचलने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने लेखपाल की ओर से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
दो जून को घुंघचाई हल्का लेखपाल चूरी लाल क्षेत्र में खनन की सूचना पर गांव खानपुर चकुटिहाई पहुंचे थे। मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने के प्रयास पर उन पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया गया। लेखपाल ने बमुश्किल सड़क से हटकर अपनी जान बचाई। लेखपाल ने राजस्व निरीक्षक केके शुक्ला के साथ उसी दिन घुंघचाई पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।
लेखपाल ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर गांव घुंघचाई निवासी शिवलाल ने खनन में लगे लोगों को इशारा कर भगा दिया था। मिट्टी भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी और लापरवाही से चलाकर उसकी ओर दौड़ा दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि लेखपाल की ओर से गांव घुंघचाई निवासी शिवलाल पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कराकर चालान कराया जाएगा।