फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Truck fires on Assam highway due to fog, driver injured

कोहरे के चलते असम हाईवे पर भिड़े ट्रक, चालक घायल

Sat, 28 Nov 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Truck fires on Assam highway due to fog, driver injured
हादसे के बाद लगा जाम क्षतिग्रस्त ट्रक के हटने के बाद ही खुला
विज्ञापन

एक अन्य हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक हुआ जख्मी
पूरनपुर। कोहरे के चलते असम हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों के चालक घायल हो गए। बुरी तरह फंसे एक ट्रक चालक ट्रक को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद लगा जाम क्षतिग्रस्त ट्रक के हटने के बाद ही खुला।
ट्रकों की टक्कर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे असम हाईवे पर चीनी मिल के पास हुई। एक ट्रक नगर की तरफ से खुटार जा रहा था, जबकि दूसरा खुटार की तरफ से आ रहा था। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक पंजाब के रसूलपुर निवासी जगशेर सिंह (33) और पंजाब के बग्गापुर थाना निवासी रामसिंह (50) घायल हुए। जगशेर ट्रक में फंस गए थे। उन्हें एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला। दोनों को सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हादसे के बाद असम हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके अलावा एक अन्य हादसा शुक्रवार दोपहर करीब बारह बजे हुआ, जिसमें ट्रक की टक्कर से बाइक सवार माधोटांडा निवासी सुनील गुप्ता घायल हो गए। हादसा पूरनपुर-खटीमा हाईवे पर गांव रुरिया गुरुद्वारा के पास हुआ था। हादसे के वक्त सुनील गांव रघुनाथपुर में एक आरामशीन पर किसी काम से जा रहे थे। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed