{"_id":"591b2d2b4f1c1b8b51f22f46","slug":"truck-drivers-display-protest-against-trough-wheat-trough","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रालों से गेहूं ढुलान के विरोध में ट्रक चालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रालों से गेहूं ढुलान के विरोध में ट्रक चालकों का प्रदर्शन
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Tue, 16 May 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं ढुलाई गलत ढंग से ट्रालों से होने के विरोध में ट्रक चालकों ने प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद भी ट्रालों से गेहूं ढुलान बंद न होने से ट्रक चालकों में रोष है। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीदे गए गेहूं का भंडारण मंडी समिति परिषद में टीन शेड के नीचे हो रहा है। गेहूं ढुलान में करीब सत्तर ट्रक और कुछ ट्रैक्टर-ट्राले लगाए गए है। ट्रैक्टर-ट्रालों से गेहूं ढुलान के विरोध में मंडी समिति परिसर में ट्रक चालकों ने हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लोग टैक्स, बीमा, फिटनेश आदि का प्रपत्र जमा कर क्षमता के अनुसार ही गेहूं लोड करते है। ट्रैक्टर चालक टैक्स आदि का बिना भुगतान किए ओवरलोड होकर गेहूं का उतार करने में जुटे है। ऐसे में उन लोगों की दिहाड़ी कम हो रही है। गलत ढंग से चल रहे ट्रैक्टर ट्रालों को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ट्रक चालकों के प्रदर्शन की जानकारी पर प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नारायण मौके पर पहुंचे। उन्होंने गलत ढंग से ट्रैक्टर, ट्रालों का संचालन न होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन