{"_id":"6255dd19a4491c4ceb5f612c","slug":"triveni-express-will-run-for-29-days-between-tanakpur-and-chopan-pilibhit-news-bly4812958131","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर और चोपन के बीच 29 दिन चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर और चोपन के बीच 29 दिन चलेगी त्रिवेणी एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। टनकपुर से चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का 29 दिन टनकपुर से चोपन के बीच संचालन होगा। इससे चोपन से शक्तिनगर और सिंगरौली के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर निर्णय लिया गया है।
पूर्व मध्य रेलवे के चोपन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसी को लेकर टनकपुर से सिंगरौली और टनकपुर से शक्तिनगर के बीच चलने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन चोपन तक जाएगी। इससे टनकपुर से 11 से 29 अप्रैल तक चलने वाली 15074 टनकपुर-सिगरौंली एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी चोपन से सिंगरौंली के बीच निरस्त रहेगी। जबकि टनकपुर से 12 से 30 अप्रैल तक चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। वहीं चोपन से शक्तिनगर के बीच निरस्त रहेगी। इसके अलावा सिगरौंली से 12 से 30 अप्रैल तक चलने वाली 15073 सिगरौंली-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन से चलेगी। शक्तिनगर से 11 से एक मई 2022 तक चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस चोपन स्टेशन से रवाना होगी।
चोपन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन टनकपुर से चोपन के बीच होगा। जबकि शक्तिनगर और सिंगरौली के बीच निरस्त रहेगा। काम पूरा होने के बाद संचालन यथावत शुरू हो जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर मंडल