फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Travel out against government awareness

केंद्र सरकार के खिलाफ निकाली जनचेतना यात्रा

Wed, 08 Apr 2015 10:52 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 08 Apr 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
Travel out against government awareness
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में शहर कांग्रेसियों ने सामूहिक
विज्ञापन
जनचेतना यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं को किसान हित में संघर्ष करने की शपथ दिलाई गई।
प्रांतीय आह्वान पर शहर कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बुधवार को मधुबन कॉलोनी स्थित कार्यालय से सामूहिक जनचेतना यात्रा निकाली। जिला प्रभारी व कांग्रेस सचिव अनुज गंगवार ने कार्यकर्ताओं को किसान हित में संघर्ष करने की शपथ दिलाई। जन चेतना यात्रा छतरी चौराहा होते हुए स्टेशन चौराहा स्थित नेहरू पार्क में जाकर सभा में तब्दील हो गई। जिला प्रभारी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। बताया कि बरेली मंडल में फसलों के चौपट होने के बाद अब तक करीब 34 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से भेदभाव रहित सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की।
पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश दीक्षित ने कहा कि केंद्र सरकार को केवल पूंजीपतियों की चिंता है। किसानों की भूमि पर जबरन कब्जे किए जा रहे हैं। कांग्रेस आमजन की लड़ाई लड़ने को कमर कस चुकी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश सिंघल ने केंद्र की गलत नीतियों के खिलाफ सबको एकजुट होने का आह्वान किया।
चेतना यात्रा में शहर अध्यक्ष वसुंधरा सुरभि, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशीला आर्या, नीलम चंदवरिया, आशुतोष अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, सूरज शर्मा, रितु जौहरी, नवीजान अंसारी, असलम अंसारी, अमित गुप्ता, राजेश कटियार, संजीव महंत आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed