{"_id":"664297ba8f1315e7a90738d4","slug":"transport-and-police-departments-should-work-in-coordination-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116264-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: परिवहन और पुलिस विभाग समन्वय बनाकर करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: परिवहन और पुलिस विभाग समन्वय बनाकर करें काम
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन विभाग की ओर से शहर के एक निजी स्कूल में कर्मयोग एवं सड़क सुरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों व विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि परिवहन और पुलिस विभाग समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाई तो यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी कहा।
परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि कर्मयोग से हम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सक्षम होंगे। इसको लेकर थोड़ी गंभीरता की आवश्यकता है। इसके लिए विभाग ने रोड सेफ्टी क्लब की स्थापना भी की थी, इसका प्रभाव नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कार्ययोजना बनाकर सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीर हों।
उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था सड़क से पटरी ऊंची रखे, जंक्शन प्वाइंट को चौड़ा करें, ब्लैक स्पॉट पर संकेतक लगाएं। साथ ही स्कूल में होने वाली प्रार्थना सभाओं में सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को जागरूक करें। डीएम संजय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा का पालन करने के लिए विभागीय अधिकारी समन्वय बनाकर सड़क सुरक्षा का व्यापक प्रचार प्रसार करें और यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन की रक्षा करें।
विज्ञापन
एसपी अविनाश पांडेय ने भी यातायात के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। चिकित्साधिकारी डॉ आरएस गंगवार, डॉ.सुरभि, डॉ. सूरज पांडेय, यातायात पुलिस कर्मी शहिर हुसैन आदि मौजूद रहे।