{"_id":"61fad148ba64330d425dce49","slug":"transformer-placed-on-the-side-of-the-highway-exploded-three-including-a-woman-were-scorched-pilibhit-news-bly474318784","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे रखा ट्रांसफार्मर फटा, महिला समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे रखा ट्रांसफार्मर फटा, महिला समेत तीन झुलसे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया/पीलीभीत। मुख्य बाजार में नेशनल हाईवे किनारे रखा ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह अचानक फट गया था। इससे एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। एक दुकान में आग भी लग गई। व्यापारियों ने पावर कॉरपोरेशन के विरोध में जमकर हंगामा किया।
अमरिया कस्बे में पंचायत भवन के सामने नेशनल हाईवे किनारे दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। मंगलवार रात एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। खराबी दूर करने के लिए बिजली विभाग का संविदा कर्मी सुखलाल मरम्मत करने पहुंचे। मरम्मत करने के बाद बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे सप्लाई खुलवाकर ट्रायल कर रहे थे। बताते है कि जैसी ही सप्लाई ट्रांसफार्मर में पहुंची, ट्रांसफार्मर फट गया। इससे वहां से गुजर रहीं कस्बा निवासी शरीफ अहमद की पत्नी राबिया बेगम, संविदा कर्मी सुखलाल और पास में ही ठेला लगाए इकबाल झुलस गए। आसपास के दुकानदारों ने तीनों की किसी तरह आग बुझाई और सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं ट्रांसफार्मर फटने के दौरान पास में ही एक कपड़े की दुकान में भी आग लग गई जिसे लोगों ने बुझाया। इधर, महिला का हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नायब तहसीलदार ने व्यापारियों को समझाकर शांत कराया
ट्रांसफार्मर फटने से कस्बे के व्यापारियों ने विद्युत विभाग के विरोध में हंगामा कर दिया था। व्यापारी हाईवे पर जाम लगाने पहुंच गए थे। इसी दौरान नायब तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने किसी तरह से व्यापारियों को समझाबुझाकर शांत किया। व्यापारियों का कहना था कि दो माह पूर्व तहसील दिवस में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ट्रांसफॉर्मर हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। डीएम ने ट्रांसफार्मर को हटाने के निर्देश भी दिए, मगर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया।