{"_id":"5f5e64938ebc3e9825604809","slug":"transformer-fused-in-8-hours-pilibhit-news-bly419717086","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे बाद लगा ट्रांसफॉर्मर आठ घंटे में फुंका, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे बाद लगा ट्रांसफॉर्मर आठ घंटे में फुंका, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परेवा वैश्य। पावर कॉरपोरेशन के जर्जर संसाधनों के चलते ग्रामीणों के सामने गहराया बिजली संकट दूर नहीं हो सका है। तीन दिन के इंतजार के बाद लगाया गया ट्रांसफॉर्मर आठ घंटे चलने के बाद फुंक गया। इससे एक बार फिर बिजली गुल हो गई है। ग्रामीणों ने बेपटरी व्यवस्था पर नाराजगी जताई।
तीन दिन पहले परेवा वैश्य गांव में लगा 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। तीन दिन तक 50 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई ठप रही। मुख्यालय से नया ट्रांसफॉर्मर शनिवार देर शाम गांव पहुंचा। दो घंटे तक चले कार्य के बाद रात आठ बजे सप्लाई शुरू की गई। पहले तो लो वोल्टेज की दिक्कत बनी रही। आठ घंटे चलने के बाद रविवार तड़के चार बजे ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट के बाद आग लग गई और फुंक गया। दोबारा ग्रामीणों के सामने बिजली संकट गहरा गया। ग्रामीणों ने एकत्र होकर पावर कॉरपोरेशन के अफसर और कर्मचारियों को सूचना दी। जेई शिवम भारद्वाज ने बताया कि जिला मुख्यालय से नया ट्रंासफॉर्मर मंगाया गया है, जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।