फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Transaction audio viral, associated with forest guard and forest inspector headquarters

लेनदेन का ऑडियो वायरल, वन रक्षक और वन दरोगा मुख्यालय से संबद्ध

Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Transaction audio viral, associated with forest guard and forest inspector headquarters
कलीनगर। महोफ रेंज में वनकर्मी और शिकारी के बीच मछली शिकार से जुड़े चार ऑडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व के अफसर सख्त हुए हैं। मामले का संज्ञान में लेकर डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने वन रक्षक और वन दरोगा को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं, शिकार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज से जुड़े चार ऑडियो पिछले दिनों वायरल हुए थे। रेंज में तैनात एक वनरक्षक और शिकारी के बीच मछली शिकार से संबंधित बातचीत हो रही थी। शिकार के नाम पर रुपये देने से लेकर अफसरों के आने की लोकेशन शेयर किए जाने की बातचीत ऑडियो में थी। इसे सुनकर टाइगर रिजर्व प्रशासन में हरकत में आया।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर ने मामले की जांच एसडीओ को सौंप दी। संलिप्तता उजागर होने पर महोफ रेंज के वन रक्षक दीपक कुमार और वन दरोगा मंगली प्रसाद को मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश जारी किए गए। अफसरों से सख्त तेवर के बाद शिकार से जुड़े एक आरोपी इमरान को टीम ने दबोच लिया। विभागीय कार्रवाई के बाद उसके जेल भेज दिया गया। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई को अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed