फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tranee teacher counciling

खामियों के बीच 569 प्रशिक्षु शिक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र

Fri, 30 Jan 2015 12:14 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Jan 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
tranee teacher counciling
जिले में 1200 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर पहले चरण में खामियों के बीच 569 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट दिए गए। दूसरे चरण में 631 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बंटना शेष है, लेकिन डीएम द्वारा प्रथम सूची का अनुमोदन न करने से बृहस्पतिवार से दूसरे चरण की शुरू होने वाली प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


प्रदेश में चल रहीं 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर जिले में 19 जनवरी से नियुक्ति पत्र वितरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। प्रथम चरण में 1200 पदों के सापेक्ष पहली कटआफ में शामिल 569 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे।
विज्ञापन

खामियों के बीच चली नियुक्ति प्रक्रिया
प्रथम चरण की कटआफ में ही तमाम खामियां पाई गई। कई प्रशिक्षु शिक्षकों के नाम वरीयता सूची से गायब मिले। मामले की शिकायत डीएम से की गई, तब कहीं जाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा संशोधन सूची जारी की गई। वहीं एक अभ्यर्थी की आयु अधिक होने के बाद भी नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। खुलासा होने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त कर मामले को रफा दफा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमोदन न होने से दूसरे चरण की प्रक्रिया रुकी
सचिव बेसिक शिक्षा ने प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती को लेकर दूसरे चरण की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू करने के निर्देश दिए थे, लेकिन डीएम द्वारा प्रथम चरण की सूची अनुमोदन न करने से दूसरी चरण की प्रक्रिया को शुरू नहीं किया जा सका।

000
डायट से प्राप्त सूची के आधार पर 569 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। प्रथम सूची का अनुमोदन नहीं हो सका है। रिक्तियों की संख्या स्पष्ट होते ही दूसरे चरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करा दी जाएगी।
- अंबरीष कुमार यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed