फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Trainee teachers filled the papers the other day option

प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने भरे दूसरे दिन विकल्प पत्र

Fri, 30 Oct 2015 08:08 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Fri, 30 Oct 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
Trainee teachers filled the papers the other day option
प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की चल रही प्रक्रिया के तहत शुक्रवार 206 प्रशिक्षु शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग में भाग लेकर विकल्प पत्र भरे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय में छह माह का प्रशिक्षण और परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके 860 प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की गई है। नियुक्ति प्रक्रिया के पहले दिन 194 महिला, विकलांग महिला व पुरुष प्रशिक्षुओं को बुलाया गया था। जिसमें 168 प्रशिक्षु शिक्षकों ने शामिल होकर विकल्प पत्र भरे थे। इधर, शुक्रवार को 206 महिला प्रशिक्षु शिक्षकों को काउंसलिंग में बुलाया गया। इसके चलते ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी में सुबह से ही खासी चहल पहल रही। प्रशिक्षु शिक्षकों ने बीएसए अंबरीष कुमार यादव की देखरेख में हुई काउंसलिंग में भाग लिया और विकल्प पत्र भरकर जमा किए। काउंसलिंग शाम चार बजे तक जारी रही। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश गौतम, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राकेश पटेल, वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह, समन्वयक केके सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बीएसए ने बताया कि 31 अक्तूबर को पुरुष प्रशिक्षु शिक्षकों की काउंसलिंग होगी। सप्ताह भर के भीतर इन सभी को नियुक्ति सौंपे जाएंगें।


नियुक्ति के नाम पर अवैध वसूली का आरोप
प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर कुछ समन्वयकों द्वारा प्रशिक्षु शिक्षकों से मनचाहा स्कूल दिलाने के नाम पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। ज्ञापन में समन्वयकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में उमेश गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष पवन सिन्हा, ब्लाकमंत्री चंद्रमोहन, विद्याराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed