{"_id":"17c29f742ff1b4cd220aba98256249e5","slug":"trainee-teachers-extending-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षु शिक्षकों ने की समयावधि बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षु शिक्षकों ने की समयावधि बढ़ाने की मांग
Pilibhit
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशिक्षु शिक्षकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मूल अभिलेख जमा करने व कार्यभार ग्रहण करने की अवधि 15 दिन से बढ़ाकर एक माह कराने की मांग की।
विज्ञापन
मालूम हो कि प्रशिक्षु शिक्षकों ने जूनियर हाईस्कूलों में विज्ञान/गणित अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक पद पर भर्ती में शामिल होने के लिए 19 सितंबर को अपने अभिलेख 15 दिन के लिए बीएसए कार्यालय से लिए थे। इधर भर्ती प्रक्रिया को लेकर मामला कोर्ट में चला गया था। इधर तमाम प्रशिक्षु शिक्षक सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां प्रशिक्षु शिक्षकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को सौंपा।
विज्ञापन
सौंपे ज्ञापन में कहा कि विज्ञान गणित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्िरया उच्च न्यायालय में लंबित चल रही है। जिसकी संभावित अंतिम सुनवाई पांच अक्टूबर को होनी है। ज्ञापन में लिए गए मूल अभिलेख बीएसए कार्यालय में जमा करने की अवधि व कार्यभार ग्रहण करने की अवधि 15 दिनों से बढ़ाकर एक माह कराने की मांग की गई। प्रशिक्षु शिक्षकों ने बताया कि अन्य जनपदों में समयावधि बढ़ाई जा चुकी है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रिया चौधरी, नित्या, शिवानी राना, सुनील सिंह, यशपाल सिंह, मोहित, विकास, स्वाती चौधरी, उज्ज्वल त्यागी, संदीप कुमार, शालिनी, विनीत पटेल, अजय कुमार, उपदेश वर्मा, रोहित शर्मा, मनवीर सिंह, यश गंगवार आदि मौजूद रहे।