फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

Pilibhit News: पूर्णागिरि मेला शुरू, श्रद्धालुओं से खचाखच भरी ट्रेनें

Sat, 11 Mar 2023 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
train
शुक्रवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर मां पूर्णागिरि मंदिर जाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। स? - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। होली के बाद बृहस्पतिवार से पूर्णागिरि मेला शुरू होते ही टनकपुर जाने वाली ट्रेनें फुल हो गईं। शुक्रवार को मेले का दूसरा दिन था और ट्रेनों का हाल यह था कि उनमें पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। ऐसे में लोगों ने खड़े होकर ट्रेनों में यात्रा की।
विज्ञापन

पूर्णागिरि मेला शुरू होते ही पीलीभीत का जंक्शन गुलजार हो जाता है। रोजाना हजारों श्रद्धालु पूर्णागिरि जाते हैं। पीलीभीत से टनकपुर के लिए तीन पैसेंजर ट्रेनें चलती हैं। इसके अलावा बरेली से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, पूर्णागिरि जनशताब्दी ट्रेन हैं। त्रिवेणी में साधारण के दो-तीन ही कोच होते हैं, जबकि जनशताब्दी में कोई साधारण कोच नहीं हैं। एक्सप्रेस होने के कारण त्रिवेणी में जबरदस्त भीड़ रहती हैं। शुक्रवार को बरेली होते हुए टनकपुर जा रही इस ट्रेन में इस कदर भीड़ दिखी थी कि लोगों ने खड़े होकर यात्रा की। ट्रेन जैसे ही पीलीभीत जंक्शन पर रुकी, यात्रियों के चढ़ने-उतरने को लेकर धक्का-मुक्की होने लगी। कई जगह जीआरपी के सिपाहियों को व्यवस्था संभालनी पड़ी। कोच पूरी तरह से ठसाठस भरे हुए थे।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की जानकारी के लिए प्रत्येक ट्रेन का अनाउंस कराया जा रहा है। इसके अलावा समय सारिणी भी लगी हुई है जिसे लगातार अपडेट किया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
शुक्रवार को यात्रियों की संख्या सात हजार पार
मंडल वाणिज्य निरीक्षक पुष्पराज ने बताया कि आम दिनों में पीलीभीत जंक्शन से करीब चार हजार टिकट बिकते थे। जबकि पूर्णागिरि मेला शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को पहले दिन ही 6600 टिकट बिके। शुक्रवार का इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। आंकड़ा करीब सात हजार जा सकता है। आम दिनों में टिकट से 1.20 लाख रुपये रेलवे को मिलते थे अब तीन लाख रुपये मिल रहे हैं।
---
सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से बुलाया फोर्स
पूर्णागिरि मेला शुरू होते हैं जंक्शन पर भीड़ बढ़ जाती है। जीआरपी इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम ने बताया कि उनके पास 28 लोगों का स्टाफ है। पूर्णागिरि मेले को देखते हुए 12 अतिरिक्त पुलिसकर्मी मिले हैं। इनमें एक महिला सिपाही है। इसके अलाव पांच महिला सिपाही सिविल पुलिस की तरफ से मिली हैं। सबकी ड्यूटी लगा दी गई है। प्लेटफार्म पर निरंतर चेकिंग चल रही है। जिले में जीआरपी का दूसरे स्टेशनों पर जो स्टाफ था उसको भी बुलवा लिया गया है।
0000
पूर्णागिरि के लिए कासगंज से चली स्पेशल ट्रेन
पूर्णागिरि मेले के लिए 9 मार्च से रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाई है। यह ट्रेन कासगंज से सुबह पांच बजे चलती है। पीलीभीत जंक्शन पर 10:20 पर पहुंचती है। इस ट्रेन में भी जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। टनकपुर से लौटते समय यह ट्रेन 2:05 बजे पीलीभीत पहुंचती है।

0000
टनकपुर के लिए परिवहन निगम ने बढ़ाई पांच बसें
पीलीभीत। पूर्णागिरि मेला शुरू होते ही टनकपुर जाने वाली बसों में भी यात्रियों की संख्या में इजाफा हो गया। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि पहले टनकपुर के लिए तीन बसें रोजाना जाती थी। बृहस्पतिवार से इस रूट पर पांच बसें और बढ़ा दी गई हैं। एआरएम ने बताया कि शुक्रवार को टनकपुर के एआरएम का फोन आया था। उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या काफी है। इसे ध्यान में रखकर शनिवार को तीन-चार बसें और बढ़ाई जाएंगी। सभी बसें फुल जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed