{"_id":"612d246b8ebc3eb7806b41b4","slug":"train-pilibhit-news-bly4580121142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर रेल खंड पर 75 फीसदी विद्युतीकरण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर रेल खंड पर 75 फीसदी विद्युतीकरण पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच विद्युतीकरण का काम तेजी से चल रहा है। पीलीभीत से निगोही स्टेशन तक पोल और विद्युत वायर लगाने का काम पूरा हो चुका है। निगोही से शाहबाजनगर के बीच विद्युत वायर लगाने का काम जारी है। कार्यदायी संस्था अक्तूबर में काम पूरा करने की कोशिश में है, जिससे नवंबर में इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाई जा सकें।
भोजीपुरा वाया पीलीभीत टनकपुर के बीच विद्युतीकरण का काम पहले हो चुका है। अब पीलीभत-शाहजहांपुर के बीच विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इस रेल खंड पर नोएडा की ग्रीन पावर इंटरनेशनल कंपनी ने मार्च में काम शुरू किया था। शुरूआत में भोपतपुर रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण का काम किया गया था। इसके बाद बीसलपुर और निगोही स्टेशन के बीच विद्युतीकरण कार्य किया गया। संस्था के अधिकारियों के मुताबिक निगोही तक काम पूरा कर लिया गया है। निगोही और शाहबाजनगर के बीच काम चल रहा है। अब तक 75 फीसदी काम पूरा किया जा चुका है। पुल (आरओवी), रेलवे क्रासिंग (एलसी), विद्युत लाइन की ऊंचाई, फुटओवर ब्रिज (एफओवी) के नीचे सावधानी के साथ काम किया जा रहा है। इससे ट्रेन के संचालन के दौरान कोई दिक्कत न हो।
चार विद्युत उप केेंद्रों से होगी सप्लाई
इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनों को चलाने के लिए चार उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई की जाएगी। इसके लिए पीलीभीत, भोपतपुर, निगोही, शाहजहांपुर में उपकेेंद्र बनाए गए हैं। निगोही में उपकेंद्र का काम अभी चल रहा है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेल खंड पर तेजी के साथ विद्युतीकरण का काम किया जा रहा है। निगोही और शाहजहांनगर के बीच काम बाकी है। अक्तूबर तक विद्युतीकरण पूरा करने का लक्ष्य है। - जितेंद्र कुमार, असिस्टेट मैनेजर ग्रीन पावर इंटरनेशनल कंपनी