फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   train

शाहगढ़-मैलानी के बीच अगले माह दौड़ सकतीं हैं ट्रेनें

Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
train
पूरनपुर (पीलीभीत)। पीलीभीत से मैलानी रेलवे लाइन पर आमान परिवर्तन जारी है। शाहगढ़ से मैलानी के बीच अमान परिवर्तन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शुक्रवार को आरवीएनएल (रेलवे विकास निगम लिमिटेड) ने 110 किलोमीटर की स्पीड से दो इंजन दौड़ाकर पुल की क्षमता जांची। इस महीने के आखिर में सीआरएस निरीक्षण होने की संभावना है। सीआरएस निरीक्षण में में सब कुछ ठीक मिला तो अगले महीने ट्रेनें दौड़ सकती हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत से मैलानी के बीच की दूरी लगभग 67 किलोमीटर होगी। लखनऊ के ऐशबाग से मैलानी और भोजीपुरा से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। मैलानी से पीलीभीत के बीच चल रहे अमान परिवर्तन में शाहगढ़ से मैलानी तक काम लगभग पूरा हो चुका है। शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच निर्माण कार्य धीमा है। इसकी वजह यह है कि शाहगढ़ और माला रेलवे स्टेशन के बीच संडई हाल्ट से माला के बीच टाइगर रिजर्व का जंगल है। वन विभाग ने वन क्षेत्र में पटरी बिछाने के लिए एनओसी दे दी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शाहगढ़ से मैलानी के बीच की दूरी 40 किमली है। इस बीच पुलों और ट्रैक निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। सिग्नल सहित कुछ कार्य बाकी हैं। शुक्रवार शाम को रेलवे के अफसरों की मौजूदगी में आरवीएनएल ने सेहरामऊ-दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन के बीच पुल नंबर - 242 की भार क्षमता जांची गई जो सफल रही। अब सीआरएस निरीक्षण होना बाकी है, जो इस महीने के आखिर में होने की उम्मीद है। सीआरएस से हरी झंडी मिलने के बाद शाहगढ़ और मैलानी के बीच ट्रेनों दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी-शाहगढ़ के बीच अमान परिवर्तन का काम तेजी से हो रहा है। शुक्रवार को निर्माणाधीन पुल पर 110 की स्पीड में दो इंजन निकालकर भार क्षमता आरवीएनएल ने चेक की गई है। अमान परिवर्तन के बाद होने वाले स्पीड ट्रायल की अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं हुई है। - राजेंद्र कुमार, पीआरओ, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed