{"_id":"58cd6faf4f1c1b947d32a6b3","slug":"train-fired-between-railway-crossing-due-to-signal-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल की खराबी के चलते रेलवे क्रासिंग के बीच फंसी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल की खराबी के चलते रेलवे क्रासिंग के बीच फंसी ट्रेन
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगनल में आई खराबी के चलते बरेली से आ रही ट्रेन रेलवे क्रासिंग के बीचोबीच आकर रुक गई। इसके चलते रेलवे क्रासिंग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद सिगनल दुरुस्त न होने पर ट्रेन का मेमो के जरिए रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। तब कहीं रेलयात्रियों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।
बरेली सिटी से ट्रेन संख्या 55363 शनिवार दोपहर पीलीभीत आ रही थी। इस बीच ट्रेन के नौगवा रेलवे क्रासिंग पर पहुंचते ही अचानक सिग्नल फेल हो गए। इसके चलते ट्रेन रेलवे क्रासिंग के बीचों बीच रोक दी गई। सिग्नल फेल होने की जानकारी कंट्रोल समेत रेलवे स्टेशन पर दी गई। कुछ ही देर में सिग्नल में आई खराबी को दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए। सिग्नल दुरुस्त हो पाते कि इस बीच रामलीला रेलवे क्रासिंग के बैरियर में खराबी आ गई। रेलवे क्रासिंग के बीच में खड़ी ट्रेन के चलते दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। काफी देर तक सिग्नल व रेलवे क्रासिंग दुरुस्त करने के प्रयास होते रहे, इस बीच रामलीला रेलवे क्रासिंग तो ठीक हो गया, लेकिन सिग्नल की खराबी को ठीक नहीं किया जा सका। इस पर ट्रेन को मेमो के जरिए रेलवे स्टेशन तक ले जाया जा सका। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटा देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंच सकी। ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंचने से रेल यात्रियों को तो राहत मिल गई, लेकिन नौगवा रेलवे क्रांसिग पर बड़ी संख्या में वाहन होने के चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस की मदद से रेलवे क्रासिंग पर जाम में फंसे वाहनों को निकाला जा सका।