फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traffic awareness Extracted cycle rally

यातायात जागरूकता को निकाली साइकिल रैली

Mon, 16 Nov 2015 10:47 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Mon, 16 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
Traffic awareness Extracted cycle rally

विश्व सड़क दुर्घटना मृतक स्मृति दिवस के दूसरे दिन शहर में साइकिल रैली निकाली गई। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को डीएम मासूम अली सरवर ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को परिवहन विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन सोमवार सुबह गांधी स्टेडियम में पुष्प इंस्टीट्यूट की छात्राएं एवं परिवहन विभाग का स्टाफ एकत्र हुआ। यहां यातायात नियमों का संदेश देने को साइकिल यात्रा प्रारंभ हुई। साइकिल रैली का शुभारंभ करते हुए डीएम ने कहा कि जागरूकता और सावधानी से हम खुद के साथ दूसरों को भी जान बचा सकते हैं। उन्होंने साइकिल रैली में प्रतिभाग करने वाली पुष्प इंस्टीट्यूट की छात्राओं को बधाई दी। गांधी स्टेडियम से पुलिस की देखरेख में प्रारंभ हुई साइकिल रैली स्टेडियम रोड, सुनगढ़ी थाना, उपाधि कॉलेज, टनकपुर बाइपास, नौगवां चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा होते हुए स्टेडियम पहुंची। यहां एआरटीओ राजेश कर्दम ने सभी का आभार व्यक्त कर रैली समाप्ति की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएम के अलावा पुलिस अधीक्षक जवाहर, सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, एआरटीओ प्रशासन नेहा द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बृजेश सिंह, आरआई भीमसेन, विवेक कुमार मेहरा, भारत, रशजुल मिश्रा, जाकिर, राजेंद्र बाबू, रामेश्वर दयाल, तारकेश्वर तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed