फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Traders memorandum submitted to DM

व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 Oct 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Wed, 14 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traders memorandum submitted to DM
पश्चिमी उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों ने व्यापारी
विज्ञापन
सुरक्षा सेल बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर डीएम को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व तमाम व्यापारी बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारी सुरक्षा के लिए सुरक्षा सेल बनवाने, व्यापारी दुघर्टना बीमा की धनराशि पांच लाख से बढ़ाकर दस लाख करने, 60 साल से अधिक आयु के लिए पेंशन योजना लागू कराने, बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने, कामर्शियल दरें घरेलू दरों के बराबर करने व फिक्स चार्ज समाप्त कराने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री सुनील कुमार वर्मा, संजय पांडेय, अरुणदास चंचल, योगेश शुक्ला, मोहम्मद आसिफ, ओमप्रकाश लोधी, मोहम्मद शकील आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed