फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tractor trolley, who suffered two teen death

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आए दो किशोर, मौत 

Sun, 02 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बिलसंडा।
अमर उजाला ब्यूरो  बिलसंडा। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley, who suffered two teen death
मौत  - फोटो : अमर उजाला
 तिल्छी रोड पर बमरौली के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

 बाइक पर सवार होकर मामा के घर जा रहे थे

तिल्छी रोड पर बमरौली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को कुचल दिया। इसमें बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर मीरापुर से ट्रैक्टर ट्राली चालक को धर दबोचा। परिवारवालों के आने पर शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

 जिला लखीमपुर खीरी के कस्बा ओएल निवासी अनीस का 16 वर्षीय पुत्र सरताज और शाहजहांपुर के खुदागंज कस्बे के निवासी 14 वर्षीय शानू पुत्र जहीर खां पिछले चार पांच दिन से कस्बे के मोहल्ला बड़ी होली में अपने मामा अनवार कुरैशी के घर आए हुए थे। रविवार को सरताज और शानू बाइक से बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव तिल्छी से बकरा खरीदकर वापस मामा के घर आ रहे थे। रास्ते में बमरौली गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को कुचल दिया। जिसमें बाइक सवार दोनों किशोरों की मौके पर मौत हो गई। यह देख ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से मय वाहन भाग निकला। मौके पर कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान मौके पर पहुंच गए। भीड़ से हादसे की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेकर परिवार वालों को सूचना दी गई। पुलिस ने पीछा कर मीरापुर के पास से मौके से फरार हुए ट्रैक्टर ट्राली चालक को भी धर दबोचा। उसको पकड़कर पुलिस थाने ले आई है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मृतकों के घर वालों को फोन से सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली चालक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed