{"_id":"677ebf5cbdd5c038da0891a1","slug":"tourists-were-thrilled-to-see-the-tiger-swimming-in-the-canal-amid-the-cold-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-128657-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ठंड के बीच बाघ को नहर में तैरता देख रोमांचित हुए सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ठंड के बीच बाघ को नहर में तैरता देख रोमांचित हुए सैलानी
Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में नहर को तैरकर पार करता बाघ। वीडियो ग्रैब
कलीनगर। ठंड के बीच पीटीआर के पर्यटन स्थल पर बाघ के दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बुधवार की सुबह सफारी के दौरान नहर में तैर रहे बाघ का नजारा देख सैलानी रोमांचित हो गए। बाघ नहर को पार कर जंगल के दूसरी ओर निकल गया। सैलानियों ने अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद किया।
पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान बाघों के दीदार सैलानियों के लिए खास बने हैं। बाघ का दीदार करने के लिए ही जनपद के अलावा दूर दराज राज्यों से सैलानियों की लगातार आमद हो रही है। दो शिफ्टों में जंगल सफारी का भ्रमण कर सैलानी चूका बीच के खूबसूरत नजारे के साथ जंगल में विचरण करते बाघ के दीदार भी कर रहे हैं।
बुधवार को ठंड के बीच पहली शिफ्ट में भी काफी सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने पहुंचे। इस दौरान सैलानियों को जंगल सफारी के चिह्नित मार्ग पर पक्की पटरी के निकट बाघ का खूबसूरत नजारा भी देखने को मिला। जंगल की ओर से आया बाघ नहर में घुसा और तैरते हुए दूसरी ओर निकल गया। करीब 10 मिनट तक सैलानी बाघ के इस नजारे को देखकर रोमांचित हुए। इसका वीडियो भी कैद किया। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि पीटीआर में सैलानियों को बाघ के भी खूब दीदार हो रहे हैं।