{"_id":"623630ac39398f2d6a7d3da5","slug":"tourisom-pilibhit-news-bly4787169116","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सैलानियों से गुलजार रहा शारदा डैम का इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सैलानियों से गुलजार रहा शारदा डैम का इलाका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। होली के दिन लोगों ने रंगों के साथ पिकनिक मनाकर त्योहार की खुशियों को दोगुना किया। शुक्रवार को दोपहर बाद बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र सैलानियों की आमद से गुलजार रहा। छुट्टी होने के चलते हर समुदाय के लोग इन पिकनिक स्थलों का आनंद लिया। शाम तक सैलानियों के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा।
जंगल के बीच स्थित बाइफरकेशन जनपद का पर्यटन स्थल है। नहरों के फैले जाल के साथ खूबसूरत गेस्टहाउस सैलानियों को काफी पसंद आता है। यही वजह है कि छुट्टी या त्योहार के दिन लोग बाइफरकेश पर आना नहीं भूलते हैं। शुक्रवार को होली के दिन सुबह से ही लोग रंगों की खुशियां बांटने में जुट गए थे। दोपहर बाद युवा पिकनिक मनाने के लिए बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र में पहुंचे। छुट्टी होने के चलते अन्य समुदाय से जुड़े लोग भी परिवार के साथ यहां पहुंचे। इसके चलते बाइफरकेशन और शारदा डैम क्षेत्र काफी गुलजार रहा। एक दूसरे के साथ फोटो और सेल्फी लेकर लोगों ने अपनी खुशियों को यादगार बनाया। संवाद